logo-image

सोनम कपूर को नहीं थी राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने की उम्मीद, जानें और क्या कहा

सोनम कपूर का जन्म भारत में महाराष्ट्र राज्य के मुंबई शहर में 9 जून 1985 को हुआ था। उन्होंने भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' से साल 2007 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

Updated on: 02 May 2017, 06:07 PM

नई दिल्ली:

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में 'नीरजा' के लिए स्पेशल मेंशन प्राप्त कर चुकीं अभिनेत्री सोनम कपूर ने कहा कि यह सम्मान उन्हें विषय आधारित फिल्मों पर काम करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।

सोनम ने एजेंसी द्वारा यह पूछे जाने पर कि यह सम्मान मिलने पर कैसा महसूस हो रहा है? उन्होंने कहा, 'अद्भुत महसूस हो रहा है। ईमानदारी से कहूं तो मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी।'

यह पूछे जाने पर कि राष्ट्रीय पुरस्कार ने उनके लिए विषय आधारित फिल्मों के रास्ते खोल दिए हैं? इस पर सोनम ने कहा, 'मुझे लगता है, मैं कुछ सालों से विषय-आधारित फिल्मों पर काम कर रही हूं, लेकिन जाहिर है कि राष्ट्रीय पुरस्कार से हौसला बढ़ा है।'

ये भी पढ़ें: अभिनेत्री सोनम कपूर राष्ट्रगान को लेकर हुई ट्विटर पर ट्रोल, ट्रोलर्स को ऐसे दिया जवाब

31 वर्षीया अभिनेत्री ने कहा कि यह उनके लिए बहुत जरूरी है। वह बुधवार को राजधानी में यह पुरस्कार हासिल करेंगी। सोनम अपने पिता और अभिनेता अनिल कपूर और मां सुनीता के साथ कार्यक्रम में शामिल होंगी।

एक्ट्रेस ने कहा, 'मेरे माता-पिता साथ आ रहे हैं। मुझे लगता है कि वे ज्यादा उत्साहित हैं और मैं राम (निर्देशन राम माधवानी) के लिए अधिक उत्साहित हूं, क्योंकि राम चाहते हैं कि मुझे यह पुरस्कार मिले और माता-पिता को मुझ पर गर्व हो।'

ये भी पढ़ें: सोनम कपूर की फिल्म 'नीरजा' को अवॉर्ड मिलने पर आनंद आहुजा ने इस तस्वीर को शेयर कर दी बधाई

भंसाली की फिल्म से बॉलीवुड में किया डेब्यू

सोनम कपूर का जन्म भारत में महाराष्ट्र राज्य के मुंबई शहर में 9 जून 1985 को हुआ था। सोनम कपूर, अनिल कपूर और सुनीता कपूर की बेटी एवं फिल्म निर्माता सुरिन्दर कपूर की पोती हैं। सोनम  तीनों बच्चों में सबसे बड़ी हैं, अन्य बहन रिया और भाई हर्षवर्धन हैं। सोनम ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' (2007) से एक्टर रणबीर कपूर के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिर उन्होंने 'दिल्ली 6', 'आएशा', 'आई हेट लव स्टोरी', 'मौसम', 'रांझणा', 'भाग मिल्खा भाग' और 'प्रेम रतन धन पायो' समेत कई फिल्मों में काम किया।

(IPL 10 की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)