PHOTOS: सोनम कपूर की नानी का हुआ देहांत, रिया कपूर ने पोस्ट किया ये इमोशनल मैसेज
रिया और सोनम इन दिनों एक साथ अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट 'वीरे दि वेडिंग' पर काम कर रही हैं।
मुंबई:
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की नानी द्रोपदी हिंगोरानी भंबानी का शनिवार को निधन हो गया। वह 89 साल की थीं। सोनम और उनकी बहन रिया कपूर ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।
सोनम कपूर ने नानी के साथ एक तस्वीर पोस्ट की। उसके कैप्शन में लिखा, 'लव यू नानी..हम आपको बहुत ज्यादा मिस करेंगे। हमें सब कुछ सिखाने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया..।'
ये भी पढ़ें: सोनम कपूर राष्ट्रगान को लेकर हुई ट्विटर पर ट्रोल, ट्रोलर्स को ऐसे दिया जवाब
A post shared by sonamkapoor (@sonamkapoor) on Apr 29, 2017 at 12:33am PDT
A post shared by sonamkapoor (@sonamkapoor) on Apr 28, 2017 at 3:28pm PDT
रिया ने भी नानी के साथ बचपन की तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने लिखा, 'क्या महिला थीं..मैं आपको हमेशा अपनी ताकत के रूप में याद रखूंगी नानी.. मैं हमेशा आपसे प्यार करूंगी। #duru'
ये भी पढ़ें: ब्रेकअप के बाद रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की पहली सेल्फी, 'जग्गा जासूस' में आएंगे नजर
A post shared by Rhea Kapoor (@rheakapoor) on Apr 28, 2017 at 3:18pm PDT
'पैडमैन' में काम कर रही हैं सोनम
बता दें कि रिया और सोनम इन दिनों एक साथ अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट 'वीरे दि वेडिंग' पर काम कर रही हैं। इसके अलावा सोनम डायरेक्टर आर बाल्की की तमिलनाडु के रहने वाले अरुणाचलम मुरुगनाथम के जीवन पर आधारित बन रही फिल्म 'पैडमैन' में भी काम रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में हैं।
ये भी पढ़ें: करण जौहर के लिए राजामौली के साथ जुड़ना सम्मान की बात
सोनम को मिला नेशनल अवॉर्ड
वहीं 64वें राष्ट्रीय पुरस्कारों में सोनम कपूर की फिल्म 'नीरजा' को बेस्ट हिंदी फिल्म अवॉर्ड से नवाजा गया है। फिल्म में सोनम कपूर ने लीड एक्ट्रेस के तौर पर काम किया था। इस फिल्म में अभिनेत्री सोनम कपूर ने बहादुर एयरहोस्टेस नीरजा का किरदार निभाया था।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Chanakya Niti: चाणक्य नीति क्या है, ग्रंथ में लिखी ये बातें गांठ बांध लें, कभी नहीं होंगे परेशान
-
Budhwar Ganesh Puja: नौकरी में आ रही है परेशानी, तो बुधवार के दिन इस तरह करें गणेश जी की पूजा
-
Sapne Mein Golgappe Khana: क्या आप सपने में खा रहे थे गोलगप्पे, इसका मतलब जानकर हो जाएंगे हैरान
-
Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन जरूर करें लाल किताब के ये टोटके, हर बाधा होगी दूर