/newsnation/media/post_attachments/images/2018/04/28/54-sonamanand.jpg)
सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी को लेकर तैयारियां शुरू (इंस्टाग्राम)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। वह ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ सात फेरे लेंगी। इसके लिए तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। कपूर हाउस को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
खबरों की मानें तो अनिल कपूर के घर में मेहमानों का आना-जाना अब शुरू होने वाला है। कुछ दिनों में ही शादी की रस्मों की शुरुआत भी हो जाएगी। ऐसा कहा जा रहा है कि सोनम और आनंद 6-7 मई को शादी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: कान फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर एश्वर्या जलवे बिखेरने को तैयार
A post shared by Bollywood Page,Crush Quotes 😘 (@instabollywoodcrush) on Apr 27, 2018 at 11:56am PDT
सोनम और आनंद पहले जेनेवा में शादी करने वाले थे, लेकिन अब यह शादी भारत में ही होगी। मुंबई में शादी के बाद वह दिल्ली में एक ग्रैंड रिसेप्शन देंगे, क्योंकि आनंद दिल्ली के हैं।
सोनम की शादी के लिए कपूर खानदार जोरशोर से तैयारियों में जुट गया है, घर को दुल्हन की तरह सजाया गया है।#SonamKiShaadipic.twitter.com/jwZWFvukkP
— News State (@NewsStateHindi) April 28, 2018
सूत्रों के मुताबिक, इस शादी में करीब 150 लोग शामिल होंगे। कपूर फैमिली जोर-शोर से तैयारियों में लगी हुई है। शादी बांद्रा या जुहू के होटल में हो सकती है।
बिज़नेसमैन आनंद आहूजा और सोनम कपूर पिछले तीन सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे है। दोनों ने भले ही खुलकर कभी अपने ऱिश्ते के बारे में नहीं बोला, लेकिन इंस्टाग्राम पर सोनम और आनंद विदेशों में घूमते हुए अपनी फोटो अक्सर ही शेयर करते रहे हैं।
अगर फिल्मों की बात करें तो सोनम जल्द ही फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में नजर आएंगी। इस फिल्म में सोनम के अलावा करीना कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: 50 फीसदी महिलाएं बच्चों के लिए छोड़ देती हैं जॉब!
Source : News Nation Bureau