/newsnation/media/post_attachments/images/2018/05/08/31-sonamkapoor.jpg)
सोनम 8 मई को आनंद के साथ शादी के बंधन में बंधेगीं (इंस्टाग्राम)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर आज ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ सात फेरे लेंगी। इसके पहले बीती रात हुई संगीत सेरेमनी में पूरा बॉलीवुड नजर आया। पापा अनिल कपूर ने शिल्पा शेट्टी के साथ जमकर ठुमके लगाए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सोनम के घर में शादी से पहले प्री-वेडिंग फंक्शन जारी है। पहले मेहंदी सेरेमनी हुई। फिर संगीत का कार्यक्रम हुआ, जिसमें कई दिग्गज सितारे पहुंचे।
A post shared by WeddingPlz.com (@weddingplz) on May 7, 2018 at 10:33am PDT
इस फंक्शन के लिए पहले से ही ड्रेस कोड डिसाइड किया गया था। इसलिए सभी व्हाइट कलर के कपड़ों में पार्टी में शरीक हुए।
सोशल मीडिया पर संगीत सेरेमनी के कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं। इसमें अनिल कपूर, शिल्पा शेट्टी के साथ झक्कास डांस करते नजर आ रहे हैं।
A post shared by Official Page💏LoverPoinT💏🔵 (@insta.loverpoint) on May 7, 2018 at 7:25pm PDT
ये भी पढ़ें: जानें, क्या है सोनम और श्रीदेवी का मेहंदी कनेक्शन?
Source : News Nation Bureau