सोनाक्षी सिन्हा 2017 में करेंगी अपने सपनों के सौदागर से सगाई!
खबरें ऐसी भी थीं कि बंटी सोनाक्षी से पहले कथित तौर पर दिया मिर्जा, नेहा धूपिया और सुष्मिता सेन को भी डेट कर चुके हैं।
नई दिल्ली:
दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा 2017 में अपने फैंस को एक सरप्राइज देने वाली हैं। जी हां, बी-टाउन खबरों की मानें तो सोनाक्षी सिन्हा अपने ब्वॉयफ्रेंड बंटी सजदेह के साथ जल्द ही इंगेजमेंट कर सकती हैं।
अपनी बेबाक बातों के लिए मशहूर सोनाक्षी को कई बार बंटी के साथ कैमरे में कैद किया गया है। सोना की पर्सनेलिटी भी पापा शत्रुघ्न सिन्हा से खूब मेल खाती है। उनका ये कदम इस बात को साबित करता है।
बंटी और सोनाक्षी की डेटिंग 2012 से ही चल रही है। आपको बता दें कि बंटी सोहेल खान की बीवी सीमा खान के भाई हैं। खबरें ऐसी भी थीं कि बंटी सोनाक्षी से पहले कथित तौर पर दिया मिर्जा, नेहा धूपिया और सुष्मिता सेन को भी डेट कर चुके हैं। बंटी की शादी अंबिका चौहान से हुई थी, जो केवल 4 साल चली थी।
ये भी पढ़ें, सनी लियोनी ने 2016 में इन कारणों से उड़ाई सबकी नींदें
मीडिया में आई खबरों के अनुसार, सोनाक्षी और बंटी की रिलेशनशिप से सोना के पेरेंट्स खुश नहीं हैं। बंटी पहले से ही शादी शुदा हैं। ये बात सोना के परिवार वालों की नाराजगी का खास कारण बनी हुई है। इसके साथ ही इनकी उम्र का फासला भी उन्हें फूटी आंख नहीं सुहा रहा है।
पिछले कुछ महीनों से दोनों की नजदीकियां बढ़ रही हैं। वहीं इसके साथ ही दोनों को साथ में हैंगआउट करते हुए देखा जा चुका है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Sita Navami 2024: साल 2024 में कब मनाई जाएगी सीता नवमी? इस मूहूर्त में पूजा करने से घर में आएगी सुख-समृद्धि!
-
Kuber Upay: अक्षय तृतीया पर करें कुबेर के ये उपाय, धन से भरी रहेगी तिजोरी
-
Maa Laxmi Upay: सुबह इस समय खोल देने चाहिए घर के सारे खिड़की दरवाजे, देवी लक्ष्मी का होता है आगमन
-
Gifting Gold: क्या पत्नी को सोने के गहने गिफ्ट करने से होती है तरक्की, जानें क्या कहता है शास्त्र