श्रुति हासन ने कहा- शादी से पहले मां बनने में कोई हर्ज नहीं
श्रुति इन दिनों ब्रिटिश आर्टिस्ट माइकल कसले को डेट कर रही हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
नई दिल्ली:
अभिनेत्री श्रुति हासन आजकल अपनी आगामी फिल्म 'बहन होगी तेरी' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसके साथ ही श्रुति ने ऐसा बयान दिया है, जिसे सुनकर कोई भी शॉक हो जाएगा।
कमल हासन की बेटी श्रुति हासन का कहना है कि उन्हें शादी से पहले मां बनने में कोई हर्ज नहीं है।
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में श्रुति ने कहा कि अगर उन्हें सही लड़का मिलता है तो उन्हें शादी से पहले बच्चे पैदा करने में कोई हर्ज नहीं है।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस बात से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता कि मीडिया, समाज उनके बारे में क्या सोचता है।
और पढें: 'सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स' मूवी रिव्यू: क्या बॉक्स आॅफिस पर भी शतक लगाएंगे मास्टर ब्लास्टर!
इंटरव्यू में श्रुति ने अपनी लव लाइफ को भी साझा किया। उन्होंने कहा कि वो एक म्यूजिक डायरेक्टर को पसंद करती थीं। उस समय उन्हें लगता था कि वो उनसे सच्चा प्यार करने लगी थीं, लेकिन ब्रेक अप होने के बाद उन्हें लगा कि वो प्यार नहीं महज एक आकर्षण था।
खबरों मानें तो श्रुति इन दिनों ब्रिटिश आर्टिस्ट माइकल कसले को डेट कर रही हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
बता दें कि श्रुति का जन्म उनके पेरेंट्स सारिका और कमल हासन की शादी से पहले ही हो गया था।
इन दिनों श्रुति अपनी आने वाली फिल्म 'संघमित्रा' के 'बहन होगी तेरी' के प्रमोशन मे बिजी हैं। इसमें उनके साथ राजकुमार राव भी हैं। फिल्म इस साल 2 जून को रिलीज होगी।
और पढें: 'अमर अकबर एंथोनी' फिल्म के 40 साल: अमिताभ बच्चन ने शेयर की श्वेता, अभिषेक के साथ ये फोटो
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Chanakya Niti: चाणक्य नीति क्या है, ग्रंथ में लिखी ये बातें गांठ बांध लें, कभी नहीं होंगे परेशान
-
Budhwar Ganesh Puja: नौकरी में आ रही है परेशानी, तो बुधवार के दिन इस तरह करें गणेश जी की पूजा
-
Sapne Mein Golgappe Khana: क्या आप सपने में खा रहे थे गोलगप्पे, इसका मतलब जानकर हो जाएंगे हैरान
-
Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन जरूर करें लाल किताब के ये टोटके, हर बाधा होगी दूर