First Look: श्रद्धा कपूर का भाई सिद्धांत है दाऊद इब्राहिम, 'हसीना' फिल्म में बनेगा अंडरवर्ल्ड डॉन

सिद्धांत ने इस फिल्म के लिए करीब 10 किलो तक अपना वजन बढ़ाया। वहीं दाऊद के जवानी के दिनों को दिखाने के लिए उन्हें अपना वजन कम करना पड़ा।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
First Look: श्रद्धा कपूर का भाई सिद्धांत है दाऊद इब्राहिम, 'हसीना' फिल्म में बनेगा अंडरवर्ल्ड डॉन

हसीना फिल्म में श्रद्धा कपूर और सिद्धांत कपूर का लुक (फोटो: इंस्टाग्राम)

श्रद्धा कपूर की बायोपिक फिल्म 'हसीना' अपने किरदारों के लुक की वजह से खूब सुर्खियां बटोर रही है। इसके पहले श्रद्धा के लुक को देखकर फैंस हैरान रह गए थे, क्योंकि वह 17 साल की लड़की से लेकर 55 साल की महिला के रूप में दिखाई देंगी। वहीं अब दाऊद इब्राहिम के किरदार में सिद्धांत कपूर का लुक सामने आया है।

Advertisment

श्रद्धा कपूर के रियल भाई सिद्धांत इस फिल्म में भी अभिनेत्री के भाई बने हैं। वह अपने किरदार के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं और उनका कठिन परिश्रम सामने आई तस्वीर में भी साफ दिख रहा है।

जानकारी के मुताबिक, सिद्धांत ने इस फिल्म के लिए करीब 10 किलो तक अपना वजन बढ़ाया। वहीं दाऊद के जवानी के दिनों को दिखाने के लिए उन्हें अपना वजन कम करना पड़ा।

ये भी पढ़ें: 'हसीना' की जिंदगी के 40 साल..सामने आया श्रद्धा कपूर के दो दमदार लुक्स

ये भी पढ़ें: जस्टिन बीबर इंडिया: पॉप सिंगर की डिमांड पर अमूल ने कार्टून जारी कर ली चुटकी.. आप भी देखें कैसे

चार अलग-अलग लुक्स में नज़र आएंगी श्रद्धा

श्रद्धा इस फिल्म में चार अलग-अलग लुक्स में नजर आयेंगी। श्रद्धा 17 साल की उम्र से लेकर 55 साल तक की दिखायी देंगी। इसमें वह एक टीनेजर से लेकर एक बच्चे की मां तक की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में हसीना की जिंदगी को 40 सालों को समेटा जाएगा। हसीना के खिलाफ 88 केस ​रजिस्टर थे, लेकिन वह अपने जीवन में सिर्फ एक बार ही कोर्ट गई थी।

ये भी पढ़ें: बुद्ध पूर्णिमा 2017: आज की फास्ट लाइफ में भी गौतम बुद्ध के विचार आते हैं काम..आप भी पढ़ें

'हाफ गर्लफ्रेंड' में अर्जुन कपूर के साथ श्रद्धा

श्रद्धा कपूर की एक और फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड भी आने वाली है। यह मूवी 19 मई को भारत में 1600 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी। इसमें श्रद्धा के साथ अर्जुन कपूर हैं। 'हाफ गर्लफ्रेंड' चेतन भगत के इसी नाम के उपन्यास की कहानी पर आधारित है।

यह फिल्म 14 जुलाई 2017 को सिनेमा घरों में रिलीज होगी। इसे अपूर्व लाखिया ने निर्देशित किया है। 

(IPL 10 की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

Source : News Nation Bureau

Haseena siddhanth kapoor Shraddha Kapoor
      
Advertisment