सोशल मीडिया पर छाईं श्रद्धा कपूर, फेसबुक पर 1.5 करोड़ फैंस
श्रद्धा इन दिनों अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम की बहन हसीना पार्कर पर बन रही बायोपिक 'हसीना' की शूटिंग कर रही हैं।
मुंबई:
हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म 'ओके जानू' भले ही बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल नहीं दिखा सकी, लेकिन इस फिल्म की एक्ट्रेस यानी श्रद्धा कपूर को चाहने वालों की कमी नहीं है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर उनके फॉलोअर्स की संख्या बढ़कर 1.5 करोड़ हो गई है, जिससे अभिनेत्री बेहद उत्साहित हैं।
अपनी फैन फॉलोइंग से खुश श्रद्धा कपूर ने कहा, 'लोगों के बिना शर्त प्यार और स्नेह से मैं गदगद हूं। मैं इन्हें इतना प्यार करती हूं कि इसे शब्दों में नहीं बयां किया जा सकता।'
ये भी पढ़ें: 'हसीना' का फर्स्ट लुक जारी, देखें श्रद्धा कपूर का नया अवतार
'आशिकी 2' की अभिनेत्री श्रद्धा अपने बिजी शेड्यूल में से कुछ समय निकालकर सोशल मीडिया में अपने फैंस के लिए समय देती हैं। श्रद्धा को सोशल मीडिया पर लोगों से बात करना भी अच्छा लगता है। ऐसा करने का वह कोई भी मौका नहीं छोड़तीं।
श्रद्धा इन दिनों अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम की बहन हसीना पार्कर पर बन रही बायोपिक 'हसीना' की शूटिंग कर रही हैं। इसके बाद वह अपनी आगामी फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' की डबिंग में व्यस्त हो जाएंगी।
ये भी पढ़ें: 'रनिंग शादी डॉट कॉम' में काम करने को बेताब तापसी पन्नू
(इनपुट आईएएनएस एजेंसी से लिया गया है)
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें