
फिल्म के एक सीन में श्रद्धा कपूर (इंस्टाग्राम फोटो)
श्रद्धा कपूर बायोपिक फिल्म 'हसीना' में अपने किरदारों के लुक की वजह से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। एक बार फिर फिल्म का नया पोस्टर आउट हुआ है और एक बार फिर श्रद्दा का जबरदस्त लुक सामने आया है।
इस नए पोस्टर में श्रद्धा बुर्के में नजर आ रही हैं। पोस्टर पर लिखा है, '88 केसेस दर्ज.. पर कोर्ट में हाजरी सिर्फ एक बार।' श्रद्धा ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह पोस्टर शेयर किया है।
A post shared by Shraddha (@shraddhakapoor) on Jun 12, 2017 at 12:18am PDT
ये भी पढ़ें: सलमान खान-कबीर खान की गहरी दोस्ती में इन वजहों से आई दरार!
श्रद्धा के रियल भाई निभाएंगे दाउद का रोल
इस फिल्म का निर्देशन अपूर्वा लखिया कर रहे हैं। वहीं प्रोड्यूसर नाहिद खान हैं। श्रद्धा कपूर के रियल भाई सिद्धांत इसमें भी अभिनेत्री के भाई बने हैं। वह दाउद इब्राहिम का दमदार रोल प्ले करने वाले हैं। श्रद्धा ने एक और तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह और सिद्धांत नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा है कि हमारी बॉन्डिंग अडिग है। चार दिन बाद फिल्म का टीजर आउट होगा।
A post shared by Shraddha (@shraddhakapoor) on Jun 12, 2017 at 5:15am PDT
6 जुलाई को हुई थी हसीना की मौत
बता दें कि हसीना पार्क के खिलाफ 88 केस दर्ज थे, लेकिन वह अपनी जिदंगी में सिर्फ एक बार ही कोर्ट गई थी। खबरों की मानें तो वह अपने अंडरवर्ल्ड भाई के एंपायर को संभालती थी। हसीना की मौत 6 जुलाई 2014 को हुई थी।
ये भी पढ़ें: अनिद्रा के शिकार लोगों में बढ़ सकता है स्ट्रोक का खतरा
चार लुक्स में नजर आएंगी श्रद्धा
श्रद्धा इस फिल्म में चार अलग-अलग लुक्स में नजर आयेंगी। वह मूवी में 17 साल की उम्र से लेकर 55 साल तक का किरदार निभाएंगी। इसमें वह एक टीनेजर से लेकर एक बच्चे की मां तक की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में हसीना की जिंदगी के 40 सालों को समेटा गया है।
श्रद्धा कपूर के साथ शरमन जोशी और अंकुर भाटिया भी दिखाई देंगे। यह फिल्म 14 जुलाई 2017 को सिनेमा घरों में रिलीज होगी।
(चैंपियंस ट्रॉफी की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
Source : News Nation Bureau