/newsnation/media/post_attachments/images/2017/03/09/52-golmaal.png)
गोलमाल फिल्म की चौथी कड़ी यानि 'गोलमाल अगेन' की शूटिंग शुरू हो गई है और इसे लेकर अरशद वारसी, कुनाल खेमू, नील नितिन मुकेश और परिणीति चोपड़ा बेहद उत्साहित हैं। रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म 2006 में आई पहली फिल्म 'गोलमाल' का तीसरा सीक्वल है। इससे पहले इसके दो 'गोलमाल रिटर्न्स' और 'गोलमाल-3' सीक्वल 2008 और 2010 में रिलीज हुए थे।
रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल सीरीज का क्रेज ट्विटर पर खूब नजर आ रहा है। अजय देवगन 11 मार्च से टीम को ज्वॉइन करेंगे। इस फिल्म में फीमेल लीड में परिणीति चोपड़ा कॉमेडी करती नजर आएंगी।
SOUND. CAMERA. ACTION. https://t.co/zNkaFqdxHz
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) March 9, 2017
इस बार कास्ट के मामले में फिल्म थोड़ी अलग होगी। क्योंकि इस साल रोहित ने कई नये चेहरों को फिल्म में जोड़ा है। फिल्म में पहली बार नील नितिन मुकेश और परिणीति चोपड़ा नजर आयेंगी। बता दें, फिल्म की शूटिंग ऊटी, बैंगलौर, हैदराबाद, गोवा में होने वाली है।
अरशद, कुनाल, नील और परिणीति ने अपने-अपने ट्विटर पर फिल्म के चारों भागों के क्लिपबोर्डो की एक फोटो शेयर की है। परिणीति चोपड़ा ने ट्वीट किया, 'गोलमाल 1,2,3 और अब 4, चलो अब करके दिखाएं। पिछली फिल्मों के लिए तालियां।'
Golmaal 1,2,3 and now 4!! CMON LETS DO THISSS!! The madness begins today🎉🎊😂 claps for the last 4 filmssss pic.twitter.com/v5GUd2iUXN
— Parineeti Chopra (@ParineetiChopra) March 9, 2017
नील ने इस फोटो को शेयर करते हुए एक संदेश में लिखा, 'शुरू हो गया है और मस्ती जारी रहेगी। 'गोलमाल अगेन'। शूटिंग का पहला दिन।' अरशद ने लिखा, 'पागलपन की आज (गुरुवार) शुरुआत हो गई है। हमने 'गोलमाल-4' की शूटिंग शुरू कर दी है।'
The madness has begun ... GOLMAAL AGAIN pic.twitter.com/Eu64YpFawe
— Arshad Warsi (@ArshadWarsi) March 9, 2017
कुनाल ने कहा, 'और एक बार फिर शुरुआत हो गई है।' 'गोलमाल अगेन' इस साल छह अक्टूबर को रिलीज होगी।
(इनपुट आईएएनएस से भी)