शाहरुख खान के 53वें जन्मदिन पर 'बौआ' ने अनोखे अंदाज में दी बधाई

बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान को उनके 53वें जन्मदिन पर शुक्रवार को जहां दुनियाभर से शुभकामनाएं मिल रही हैं।

बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान को उनके 53वें जन्मदिन पर शुक्रवार को जहां दुनियाभर से शुभकामनाएं मिल रही हैं।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
शाहरुख खान के 53वें जन्मदिन पर 'बौआ' ने अनोखे अंदाज में दी बधाई

'जीरो' में शाहरुख खान (फोटो: ट्विटर)

बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान को उनके 53वें जन्मदिन पर शुक्रवार को जहां दुनियाभर से शुभकामनाएं मिल रही हैं। वहीं उनकी आगामी फिल्म 'जीरो' से उनके किरदार बौआ सिंह ने भी बधाई दी है। सोशल मीडिया पर पहला कदम रखने के साथ उन्होंने किंग खान को अनोखे अंदाज में बधाई दी।

Advertisment

बौआ सिंह ने ट्वीट किया, 'दुनिया तो शुभकानाएं देती रहेगी पर बौआ सिंह की तरफ से हैप्पी बर्थडे। और हम फकीर सही, पर खाली हाथ नहीं आए हैं, तोहफा भी लाए हैं। आज जहां भी जाओगे, ट्वीटर पर हमारा चेहरा पाओगे। बौआ।'

ये भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण के घर में शुरू हुई शादी की रस्में, क्या आपने देखीं ये लेटेस्ट PHOTOS

फिल्म की टीम ने 'जीरो' का नया पोस्टर जारी किया है और इंटरनेट पर यह वायरल हो गया है।

आनंद एल. राय द्वारा निर्देशित फिल्म 21 दिसंबर, 2018 को रिलीज होगी। इसमें अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Source : IANS

Katrina Kaif shahrukh khan Anushka sharma zero
Advertisment