/newsnation/media/post_attachments/images/2017/06/22/36-shahrukhkhan.jpg)
शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा (इंस्टाग्राम फोटो)
शाहरुख खान और कैटरीन कैफ की अपकमिंग मूवी 'जब हैरी मेट सेजल' का पहला गाना रिलीज हो गया है। 'मैं बनी तेरी राधा..' गाने को इरशाद कामिल ने लिखा है और प्रीतम ने संगीत दिया है। इसे सुनिधि चौहान और शाहिद माल्या ने अपनी आवाज दी है।
शाहरुख और अनुष्का इस गाने में मस्ती करते नजर आ रहे हैं। किंग खान ने इसका वीडियो अपने फेसबुक अकाउंट पर भी शेयर किया और लिखा है, 'सेजल! टाइम खत्म.. अब बता दे क्या मेरी राधा बनेगी?'
ये भी पढ़ें: शाहरुख खान ने कहा-योग से चोटिल कंधे में हुआ सुधार
Sejal! Time's up. Bata de will you be my Radha? @AnushkaSharma@RedChilliesEnt@sonymusicindia#RadhaOutNowhttps://t.co/qSmdTkNaCp
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) June 21, 2017
4 अगस्त को रिलीज होगी मूवी
इम्तियाज अली की 'जब हैरी मेट सेजल' एक पंजाबी लड़के और गुजराती लड़की की प्रेम कहानी पर आधारित है। जहां शाहरुख खान पंजाबी लड़के का किरदार निभा रहे हैं, जबकि अनुष्का शर्मा पहली बार गुजराती लड़की का किरदार निभा रही हैं। यह फिल्म चार अगस्त को देश भर में रिलीज होगी।
यहां देखें 'जब हैरी मेट सेजल' का पहला गाना:
ये भी पढ़ें: इंतजार की घड़िया हुई खत्म, मुंबई के इवेंट में लॉन्च होगा OnePlus 5
Source : News Nation Bureau