फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' के हाल ही में जारी पोस्टर को खूब सराहा जा रहा है। इस फिल्म के जरिए निर्देशक इम्तियाज अली और शाहरुख खान पहली बार एक साथ काम कर रहे हैं।
इस फिल्म में शाहरुख के साथ अनुष्का शर्मा भी हैं और इस जोड़ी को एक लंबे अर्से बाद पर्दे पर एक साथ देखा जाएगा। इसके पहले रब ने बना दी जोड़ी और जब तक है जान में दोनों के साथ नजर आए थे।
क्या है फिल्म की कहानी
फिल्म में अनुष्का पहली बार गुजराती लड़की का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। उनका नाम सेजल है, जबकि शाहरुख खान पंजाबी युवक हरिंदर उर्फ हैरी का किरदार निभा रहे हैं। खबरों की मानें तो इम्तियाज ने इन दोनों के जरिए एक दिलचस्प कहानी बनाई है। शाहरुख एक टूरिस्ट की भूमिका में हैं और अनुष्का एक अंगूठी की तलाश में किंग खान से टकरा जाती हैं। फिर क्या... इसके बाद शुरू होती है एक प्रेम कहानी।
ये भी पढ़ें: शाहरुख खान ने शेयर की अबराम की तस्वीर, लिखी ये खास बात
4 अगस्त को रिलीज हो रही है फिल्म
शाहरुख के साथ अनुष्का की यह तीसरी फिल्म है। पिछली दोनों फिल्मों को दर्शकों का काफी प्यार मिला था। अब देखना होगा कि 4 अगस्त को रिलीज होने वाली इस फिल्म में फैंस को क्या खास मिलने वाला है।
पोस्टर हो चुके हैं लॉन्च
बता दें कि फिल्म की टैगलाइन है, 'जिसे तुम ढूंढ रहे हो, वो तुम्हें ढूंढ रहा है।' इसी टैगलाइन के साथ हाल ही में फिल्म के एक्टर और एक्ट्रेस ने पोस्टर्स लॉन्च किए। इनमें शाहरुख और अनुष्का की जबरदस्त केमेस्ट्री देखी जा सकती है।
ये भी पढ़ें: इन 4 फेस योगा से आप दूर कर सकती हैं अपने चेहरे की झुर्रियां
'बादशाह' और 'अक्की' की होगी टक्कर
वहीं दूसरी और बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' के साथ 'जब हैरी मेट सेजल' फिल्म के टकराने की उम्मीद है। जी हां, दोनों फिल्में एक ही हफ्ते में रिलीज होंगी। 'जब हैरी मेट सेजल' 4 अगस्त को रिलीज होगी, वहीं 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' रक्षा बंधन पर 11 अगस्त को रिलीज होगी।
'एनएच-10' और 'फिल्लौरी' के बाद अनुष्का 'परी' फिल्म में भी नजर आने वाली हैं। इसका फर्स्ट लुक आज जारी हो गया है और इसमें अनुष्का को पहचानना काफी मुश्किल है। इसमें वह 'परी' के ठीक उलट यानी डरावनी नजर आ रही हैं।
(चैंपियंस ट्रॉफी की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
Source : News Nation Bureau