Malaika Arora के इस Video पर आया सोहेल खान की एक्स वाइफ का फनी कमेंट

छैंया-छैंया गर्ल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने भी सोशल मीडिया पर अपने वीडियो शेयर किए हैं. मलाइका को अगर योगा गर्ल कहा जाए तो भी गलत ना होगा क्योंकि वो फिटनेस के लिए योग का ही सहारा लेती हैं और हर दिन योग करना पसंद करती हैं

छैंया-छैंया गर्ल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने भी सोशल मीडिया पर अपने वीडियो शेयर किए हैं. मलाइका को अगर योगा गर्ल कहा जाए तो भी गलत ना होगा क्योंकि वो फिटनेस के लिए योग का ही सहारा लेती हैं और हर दिन योग करना पसंद करती हैं

author-image
Akanksha Tiwari
New Update
malaika arjun video

Malaika Arora के इस Video पर आया सोहेल खान की एक्स वाइफ का फनी कमेंट( Photo Credit : फोटो- @malaikaaroraofficial Instagram)

आज 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2022) के खास मौके पर सोशल मीडिया पर सेलेब्स अपने वीडियो शेयर कर रहे हैं जिनमें वह योग करते दिखाई दे रहे हैं. आज के दिन देश और दुनिया में स्वास्थ जीवन के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए लोग योग करते हैं. सोशल मीडिया के जरिए सेलेब्स भी अपने फैंस को योगा के प्रति जागरुक कर रहे हैं. छैंया-छैंया गर्ल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने भी सोशल मीडिया पर अपने वीडियो शेयर किए हैं. मलाइका को अगर योगा गर्ल कहा जाए तो भी गलत ना होगा क्योंकि वो फिटनेस के लिए योग का ही सहारा लेती हैं और हर दिन योग करना पसंद करती हैं.

Advertisment

यह भी देखें: 48 की उम्र में मलाइका अरोड़ा का स्टनिंग लुक

मलाइका ने इंस्टाग्राम पर अपने 2 वीडियोज से शेयर किए हैं. पहले में वह योगा करती दिखाई दे रही हैं मलाइका के इस वीडियो पर फैंस और सेलेब्स कमेंट कर रहे हैं. वीडियो में मलाइका अरोड़ा येलो कलर के आउटफिट में योगा मैट पर एक्सरसाइज करती दिखाई दे रही हैं. मलाइका के वीडियो को देखकर सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह भी खुद को रोक नहीं पाईं और कमेंट करते हुए उनसे मजेदार सवाल पूछ डाला. सीमा सजदेह ने लिखा, 'क्या मैं शवासन करते हुए वीडियो शेयर कर सकती हूं.'

बता दें कि मलाइका के बाद अब सीमा सजदेह भी खान परिवार से अलग हो गई हैं. सोहेल खान की पत्नी रह चुकीं सीमा ने लव मैरिज की थी और दोनों के 2 बेटे भी हैं. सीमा के बड़े बेटे का नाम निर्वाण और छोटे बेटे का नाम योहान है. बता दें कि सीमा और सोहेल कई सालों से एक दूसरे से अलग रह रहे थे और अब उन्होंने तलाक की अर्जी दी है. वहीं मलाइका अरोड़ा के बारे में बात करें तो वह इन दिनों एक्टर अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं. दोनों अक्सर साथ में स्पॉट किए जाते हैं.  

Bollywood News in Hindi Malaika arora Video Yoga day 2022 international yoga day 2022 seema sajdeh video Malaika Arora Seema Sajdeh Bollywood News bollywood news latest
Advertisment