logo-image

श्रीदेवी के निधन के बाद देवर संजय कपूर ने पोस्ट की शादी की फोटो तो भड़क उठे फैंस

श्रीदेवी भतीजे और एक्टर मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने के लिए दुबई गई थीं। उनके साथ पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी भी थे।

Updated on: 26 Feb 2018, 02:00 PM

मुंबई:

श्रीदेवी की आकस्मिक मौत से पूरा देश सदमे में है। उनकी मौत की पुष्टि उनके देवर संजय कपूर ने की थी, लेकिन लगता है कि पूरी फैमिली जिस शादी में शरीक होने के लिए दुबई गई थी, उसका खुमार अभी तक संजय के सिर से उतरा नहीं है।

दरअसल संजय कपूर ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर उस वक्त फोटो शेयर की, जब पूरा देश श्रीदेवी की मौत से स्तब्ध है और उनके आखिरी दर्शन करने के लिए बेताब है। लोगों को हैरानी हो रही है कि आखिर संजय को हो क्या गया है! घर में किसी का निधन हो गया है और वह शादी की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं।

इस फोटो में संजय ऑरेंज कलर का कुर्ता पहने खड़े हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि शादी का हैंगओवर..।

ये भी पढ़ें: श्रीदेवी की आखिरी ख्वाहिश होगी पूरी, मुंबई में दी जाएगी 'सफेद' विदाई

 

Shaadi hangover #antumoh💕

A post shared by Sanjay Kapoor (@sanjaykapoor2500) on Feb 24, 2018 at 8:36am PST

संजय कपूर द्वारा शेयर की गई फोटो को देखकर यूजर्स भड़क उठे। उन्होंने कमेंट्स कर अपनी नाराजगी जाहिर की। लोगों ने लिखा कि 'संजय कपूर वही हैं, जिन्होंने श्रीदेवी की मौत की पुष्टि की थी?' वहीं कुछ यूजर्स ने लिखा कि आपकी भाभी का निधन हुआ है.. आपको इस बात की जानकारी है कि नहीं?

हालांकि संजय ने यह तस्वीर 24 फरवरी को पोस्ट की है। ऐसे में कुछ यूजर्स का कहना है कि यह फोटो श्रीदेवी की मौत की खबर मिलने से पहले पोस्ट की गई है। 

बता दें कि श्रीदेवी भतीजे और एक्टर मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने के लिए दुबई गई थीं। उनके साथ पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी भी थे। बीते शनिवार को हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हो गया।

सोमवार को उनका पार्थिव शरीर दुबई से मुंबई पहुंचेगा। उनके आखिरी दर्शन के लिए अनिल कपूर के घर पर लोगों की भीड़ जुटने लगी है।

श्रीदेवी की अप्रत्याशित मौत पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री से लेकर बड़ी शख्सियतों ने संवेदना व्यक्त की है।

ये भी पढ़ें: दुबई में होटल के कमरे में कुछ यूं बीते श्रीदेवी के आखिरी 'लम्हे'