संदीप और पिंकी फरार: फर्स्ट लुक में देखिये अर्जुन कपूर का दबंग अंदाज

'संदीप और पिंकी फरार' में अर्जुन कपूर का पहला लुक आज रिलीज किया गया फिल्म में उनके साथ परिणीति चोपड़ा भी हैं

author-image
vinita singh
एडिट
New Update
संदीप और पिंकी फरार: फर्स्ट लुक में देखिये अर्जुन कपूर का दबंग अंदाज

संदीप और पिंकी फरार: अर्जुन कपूर का फर्स्ट लुक (फोटो: ट्विटर)

सुपरहिट फिल्म 'इश्कजादे' की जोड़ी यानि अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा एक बार फिर बड़े परदे पर साथ नजर आने वाले हैं। यह जोड़ी फिल्‍म 'संदीप और पिंकी फरार' में नजर आएंगी, जिसमें अर्जुन कपूर का पहला लुक रिलीज किया गया है।

Advertisment

इस फिल्‍म के अपने पहले लुक में अर्जुन पुल‍िस की यूनिफार्म में नजर आ रहे हैं। इस फिल्‍म में अर्जुन कपूर एक 30 साल के हरियाणवी पुलिसवाले की भूमिका में नजर आएंगे। अपने इस पहले पोस्‍टर में अर्जुन 'एंग्री यंग मैन' के लुक में नजर आ रहे हैं।

फिल्म में अपने लुक को अर्जुन ने खु रिवील किया। उन्होंने ट्विटर पर इसे शेयर किया और लिखा, '10वीं फिल्म पहला सच.. बदलाव ही अचल है! फिल्म की शूटिंग शुरू करने का इंतजार नहीं कर सकता। संदीप और पिंकी फरार।'

यश राज बैनर तले बन रही इस फिल्‍म का निर्देशन दिबाकर बनर्जी निर्देशित कर रहे हैं। इस फिल्‍म के लिए अर्जुन ने अपने लुक में काफी बदलाव किए हैं। यश राज फिल्‍म के जारी बयान के अनुसार अर्जुन ने अपनी इस फिल्‍म में पुलिसवाले की भूमिका निभाने के लिए कई पुलिसवालों से मिले हैं। अपने इस किरदार के लिए अर्जुन दिल्‍ली पुलिस के कई रैंकों के अधिकारियों से मिले हैं और इसके लिए वह पुलिस अकेडमी भी गए।

हाल ही में एक शो में अर्जुन ने अपनी इस फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा था, 'पुलिसवालों का किरदार निभाना हिंदी फिल्‍मों में काफी कूल समझा जाता है। लेकिन दिबाकर बैनर्जी की फिल्‍म में पुलिसवाले असली होते हैं और साथ ही वह एक व्‍यक्ति के तौर पर भी पेश किए जाते हैं। दिबाकर इस फिल्‍म में मेरे लुक को लेकर भी काफी साफ थे। उन्‍होंने मेरे लुक पर काफी काम किया है। मेरी मूछों, मेरे बाल से लेकर मेरे चहरे के निशानों तक सब पर ध्‍यान दिया गया, जिससे मेरा किरदार जुड़ा हुआ है।'

Kadvi Hawa Trailer: क्लाइमेट चेंज पर रुला देगी संजय मिश्रा-रणवीर शौरी की फिल्म

अर्जुन ने ये भी बताया था कि इस समय भारत और इंडिया की बात की जाती है। यह फिल्म भी उसी के बारे में है कि कैसे भारत और इंडिया के बीच में विरोधाभास है। पहले के भारत ने आज के इंडिया और उसके समाज पर क्या असर डाला है ये उसी से जुड़ी कहानी है।

यह फिल्म तीन अगस्त, 2018 को रिलीज होगी। अर्जुन और परिणीति इस फिल्म के अलावा विपुल शाह की नमस्ते कनाडा में भी साथ नजर आएंगे।

अर्जुन इस साल श्रद्धा कपूर के साथ फिल्‍म 'हॉफ गर्लफ्रेंड' और अपने चाचा अन‍िल कपूर के साथ फिल्‍म 'मुबारकां' में नजर आ चुके हैं, लेकिन यह दोनों फिल्‍में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी।

'फिरंगी' की रिलीज से पहले शिर्डी पहुंचे कपिल शर्मा, गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ भी आईं नजर

Source : News Nation Bureau

arjun kapoor first look sandeep aur pinky faraar Arjun Kapoor Parinneti chopra
      
Advertisment