#Firstlook 'संदीप और पिंकी फरार' में कॉर्पोरेट लुक में नजर आएंगी परिणीति चोपड़ा
दिबाकर बनर्जी की फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' में अर्जुन कपूर के रफ-टफ हरियाणवी पुलिसवाले लुक के बाद अब परिणीति का फर्स्ट लुक भी रिलीज हो गया है।
नई दिल्ली:
दिबाकर बनर्जी की फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' में अर्जुन कपूर के रफ-टफ हरियाणवी पुलिसवाले लुक के बाद अब परिणीति का फर्स्ट लुक भी रिलीज हो गया है। अपने ट्विटर अकाउंट से फर्स्ट लुक की दोनों तस्वीरों में परिणीति में कॉरर्पोरेट वर्ल्ड की महत्वकांक्षी लड़की नजर आ रही है।
ब्लैक-व्हाइट स्ट्राइप शर्ट और पेंसिल स्कर्ट के साथ ब्लेजर पहने परिणीति क्लासी नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने चश्मा और रेड लिपस्टिक लगा रखी हैं। इस फिल्म में परणीति दिल्ली की एक महत्वकांक्षी लड़की का किरदार निभा रहीं हैं, जिसे अच्छे से पता हैं कि उसे जिंदगी से क्या चाहिए। परिणीति इस किरदार को 'शारीरिक और मानसिक' तौर पर काफी चुनौतीपूर्ण मानती है।
Presenting to you the first look of Sandeep aur Pinky Faraar 🙏🙏 #NewLook #SoMuchExcitement pic.twitter.com/dg1cBpZEhB
— Parineeti Chopra (@ParineetiChopra) November 13, 2017
No 2 - the first look of Sandeep aur Pinky Faraar! pic.twitter.com/FkkLA8iTaH
— Parineeti Chopra (@ParineetiChopra) November 13, 2017
फिल्म 'इश्कजादे' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पंसद भी किया हैं। अब देखना है कि उनकी इस फिल्म में भी वो करिश्मा बरकरार रहता हैं कि नहीं। फिल्म 3 अगस्त 2018 को रिलीज होगी। अर्जुन और परिणीति इस फिल्म के अलावा विपुल शाह की 'नमस्ते कनाडा' में भी साथ नजर आएंगे।
इस फिल्म में अर्जुन कपूर एक 30 साल के हरियाणवी पुलिसवाले की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म के लिए अर्जुन ने अपने लुक में काफी बदलाव किए हैं। यश राज फिल्म के जारी बयान के अनुसार अर्जुन ने अपनी इस फिल्म में पुलिसवाले की भूमिका निभाने के लिए कई पुलिसवालों से मिले हैं।
इसे भी पढ़ें: संदीप और पिंकी फरार: फर्स्ट लुक में देखिये अर्जुन कपूर का दबंग अंदाज
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें