/newsnation/media/post_attachments/images/2017/09/05/79-arjun.jpg)
परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर (फाइल फोटो)
अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा 'इशकजादे' के बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। हालांकि अर्जुन को परिणीति के साथ काम करने पर घबराहट होने वाली है। अरे.. ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि अर्जुन ने खुद इसका खुलासा किया है।
अर्जुन का कहना है कि उन्हें परिणीति चोपड़ा के साथ दोबारा काम करने के दौरान सहजता और असहजता दोनों भावनाएं ही महसूस होने वाली हैं। यह दोनों कलाकार फिल्मकार दिबाकर बनर्जी की आगामी फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' में साथ काम कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: ...इसलिए 5 सितंबर को मनाते हैं शिक्षक दिवस
परिणीति के साथ अर्जुन ने साल 2013 की फिल्म 'इशकजादे' में काम किया था, दोबारा काम करने के बारे में पूछे जाने पर अर्जुन ने बताया, 'हम दोनों ही उत्साहित हैं। हम इशकजादे के बाद से ही संपर्क में हैं। लेकिन हमने बहुत समय से साथ में काम नहीं किया है। इस बीच हमने एक विज्ञापन किया था। इसके बाद भी दोबारा साथ काम करने को लेकर सहजता और घबराहट दोनों महसूस होगीं।'
अर्जुन (32) ने कहा कि वह परिणीति के काम में वृद्धि को देखने को उत्साहित हैं। फिल्म के बारे में पूछे जाने पर अर्जुन ने कहा, 'यह बहुत चुनौतीपूर्ण होने वाला है। दिबाकर बनर्जी सर के कारण एक कलाकार के रूप में हम दोनों के लिए यह अलग अनुभव होगा।
एक्टर ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि यह बहुत चुनौतीपूर्ण और आकर्षक पटकथा है। इसलिए हम दोनों के लिए दोबारा एक साथ और दिबाकर सर के साथ काम करना अपने आप में उत्साहित करने वाला है।'
ये भी पढ़ें: #BiggBoss11 प्रोमो, पड़ोसियों ने सलमान से पूछा- चक्कर क्या है?
Source : IANS
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us