ब्रेक अप की खबरों के बाद यूलिया वंतूर वापस लौटी मुंबई

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और यूलिया वंतूर आए दिन सुर्खियों का हिस्सा बने रहते हैं। इस बार भी यूलिया चर्चाओं में हैं, क्योंकि वह तीन महीने बाद मुंबई वापस लौट आई हैं।

author-image
sunita mishra
एडिट
New Update
ब्रेक अप की खबरों के बाद यूलिया वंतूर वापस लौटी मुंबई

ब्रेकअप की खबरों के बाद यूलिया वंतूर मुंबई वापस लौटी

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और यूलिया वंतूर आए दिन सुर्खियों का हिस्सा बने रहते हैं। यूलिया एक बार फिर चर्चा में हैं, क्योंकि वह तीन महीने बाद मुंबई वापस लौट आई हैं।

Advertisment

खबरों के अनुसार, रोमानियन की टीवी होस्ट को गुरुवार को मुंबई के एक सैलून में स्पॉट किया गया। लूलिया की तस्वीरें सैलून के बाहर से ली गई हैं, जिनमें वो फोन में बिजी नजर आ रही हैं।

ये भी पढ़ें, 'डियर जिंदगी' पर नहीं दिखा नोटबंदी का असर, दूसरे दिन की कमाई रही शानदार

मीडिया में यूलिया और सलमान की रिलेशनशिप को काफी स्ट्रॉन्ग माना जाता है। एक्ट्रेस प्रिटी जिंटा के वेडिंग रिसेप्शन में सलमान पहली बार पब्लिकली लूलिया के साथ गए थे। खबरें थी सलमान इसी साल 18 नवंबर को शादी करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके अलावा दोनों को एयरपोर्ट, पार्टी, लद्दाक, फैमिली गैदरिंग पर साथ देखा जा चुका है। सितंबर महीने में वीजा एक्सपायर होने की वजह से लूलिया वापस रोमानिया चली गई थीं।

खबरें तो ऐसी भी आ रही थी कि सलमान और यूलिया का ब्रेकअप हो गया है। लेकिन इनके वापस मुंबई आने पर ब्रेकअप की खबरों पर विराम लग गया है।

Source : News Nation Bureau

Salman Khan Iulia Vantur
      
Advertisment