'पाकीजा' एक्ट्रेस गीता कपूर के सपोर्ट में उतरे रितेश देशमुख, कहा- सभी को मदद करनी चाहिए
फिलहाल गीता को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। बता दें कि वह गुजरे जमाने की मशहूर फिल्म 'पाकीजा' समेत तमाम क्लासिक फिल्मों में एक्टिंग कर चुकी हैं।
मुंबई:
बॉलीवुड एक्ट्रेस गीता कपूर के सपोर्ट में एक्टर रितेश देशमुख ने पहला कदम बढ़ाया है। उन्होंने एक प्रोग्राम में कहा कि वह गीता की हर संभव मदद करने की कोशिश करेंगे। बता दें कि गीता कपूर को उनके बेटे ने अस्पताल में एडमिट कराकर अकेला छोड़ दिया था।
गीता कपूर बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार थीं। उन्होंने कई क्लासिक फिल्मों में काम किया है। इन दिनों वह बुढ़ापे में बीमारी की वजह से परेशान हैं। गीता के बेटे ने उन्हें मुंबई के गोरेगांव अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद उन्हें अकेला छोड़कर भाग गया। उसने हॉस्पिटल का बिल भी नहीं चुकाया था।
ये भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन ने फैंस को दिया खास तोहफा, आराध्या-ऐश को भी मिलवाया
इन्होंने की गीता की मदद
फिल्ममेकर अशोक पंडित और रमेश तौरानी को इस बात की जानकारी मिली। इसके बाद वह अस्पताल पहुंचे और गीता की मदद की।
रितेश देशमुख ने अभिनेत्री की मदद करने का सवाल पूछने पर कहा कि सभी को मिलकर उनकी हेल्प करनी चाहिए। उन्होंने कहा, 'हां हम सब को मिलकर गीता कपूर की मदद करनी चाहिए।'
गीता को किया जा जुका है डिस्चार्ज
फिलहाल गीता को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। बता दें कि वह गुजरे जमाने की मशहूर फिल्म 'पाकीजा' समेत तमाम क्लासिक फिल्मों में एक्टिंग कर चुकी हैं।
ये भी पढ़ें: 6 घंटे से कम सोते हैं तो हो जाएं अलर्ट! हेल्थ पर पड़ सकता है बुरा असर
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां