/newsnation/media/post_attachments/images/2018/07/27/priyanka-chopra-and-nick-jonas_f32e3454-8b03-11e8-b2f4-2ee9fa0c7dec-56.jpg)
प्रियंका चोपड़ा और पॉप गायक निक जोनास (फाइल फोटो)
अमेरिकी मीडिया की माने तो अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और पॉप गायक निक जोनास ने दो महीने डेटिंग के बाद आखिरकार सगाई कर ली है। वेबसाइट 'पीपुल डॉट कॉम' ने एक सूत्र के हवाले से कहा कि दोनों ने 18 जुलाई को प्रियंका के 36वें जन्मदिन पर लंदन में सगाई की थी।
एक 'इनसाइडर' के अनुसार, जोनस ने न्यूयॉर्क शहर के टिफनी स्टोर से सगाई की अंगूठी खरीदी थी।
सूत्र ने पीपुल डॉट कॉम को बताया, 'दोनों बहुत खुश हैं।'
जोनास से जुड़े करीबी सूत्र ने कहा कि निक बहुत, बहुत खुश है।
सूत्र ने कहा, 'निक के दोस्तों और परिवार ने उन्हें पहले कभी इतना खुश नहीं देखा। वह (निक) सच में प्रियंका को लेकर सीरियस हैं।'
प्रियंका और निक जोनास ने जून में अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया था, लेकिन उन्होंने अभी तक आधिकारिक तौर पर टिप्पणी नहीं की है।
इस बीच बॉलीवुड निर्देशन अली अब्बास जफर ने शुक्रवार को प्रियंका के फिल्म 'भारत' से बाहर होने की घोषणा की। फिल्म निर्देशक अली अब्बास जफर ने यह खबर साझा करते हुए कहा कि ऐन मौके पर फिल्म छोड़ने की वजह कुछ खास है।
जफर ने शुक्रवार को ट्विटर पर यह खबर साझा की।
उन्होंने ट्वीट कर कहा,'हां प्रियंका चोपड़ा अब 'भारत' का हिस्सा नहीं हैं और इसकी वजह बहुत खास है, उन्होंने हमें ऐन मौके पर इसे छोड़ने के बारे में बताया और हम उनके लिए बहुत खुश हैं। 'भारत' की टीम की तरफ से प्रियंका चोपड़ा को बहुत सारा प्यार और शुभकामनाएं।'
प्रियंका चोपड़ा निक जोनास के साथ ही भारत लौटी थी। यहां उन्हें एक साथ पार्टी करते और छुट्टियां मनाते हुए देखा गया था। खबर थी कि प्रियंका अपने परिवार से मिलवाने के लिए ही निक को भारत लेकर आई थी।
HQ pics: @priyankachopra and @nickjonas attend pre-engagement party of Akash Ambani and Shloka Mehta in Mumbai pic.twitter.com/tywtOzCISH
— Priyanka-Chopra.us (@PriyankaCentral) June 28, 2018
हाल ही में निक ने प्रियंका के बर्थडे पर अपने परिवार के साथ पार्टी भी दी थी।
A post shared by Priyankachoprafanpage (@pc_our_heartbeat) on Jul 18, 2018 at 9:16am PDT
इसे भी पढ़ें: प्रियंका ने छोड़ी सलमान खान की 'भारत', निक से जल्द कर सकती है शादी
Source : IANS