गिरफ्तार हो सकती हैं राखी सावंत, पंजाब की एक अदालत ने जारी किया वारंट
पंजाब की एक अदालत ने महर्षि वाल्मिकी पर किये गये विवादित टिप्पणी मामले में राखी सावंत को अग्रिम जमानत देने से इनकार करते हुए गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
नई दिल्ली:
अक्सर चर्चाओं में रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत की मुश्किलें बढ़ सकती है। पंजाब की एक अदालत ने महर्षि वाल्मिकी पर किये गये विवादित टिप्पणी मामले में राखी को अग्रिम जमानत देने से इनकार करते हुए गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
लुधियाना कोर्ट ने सोमवार को राखी सावंत के अदालत में पेश नहीं होने पर गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। इससे पहले शनिवार (5 अगस्त) को जिला सत्र न्यायाधीश ने अभिनेत्री को जमानत दे दी थी और सोमवार को सरेंडर करने के लिए कहा था, लेकिन राखी ने सरेंडर नहीं किया। जिसके बाद अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
राखी सावंत के वकील ने कोर्ट में अर्जी लगाकर मांग करते हुए कहा की उन्हें निचली अदालत में पेश होने के लिए समय दिया जाए, राखी यूएसए में हैं। हालांकि जज ने दलील मानने से इनकार कर दिया। न्यायिक मजिस्ट्रेट विश्व गुप्ता इस मामले में अब 5 सितंबर को सुनवाई करेंगे।
राखी पर क्या है आरोप
वकील नरेंद्र आद्या ने पिछले साल 9 जुलाई को अभिनेत्री राखी सावंत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने राखी पर एक टीवी शो में वाल्मीकि के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करके वाल्मीकि समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया था।
और पढ़ें: अमिताभ बच्चन धूम-धाम से नहीं मनाएंगे 75 वां जन्मदिन, खबरों को बताया निराधार
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Nitesh Tiwari Ramayana: राम अवतार में नजर आए रणबीर कपूर, सीता मां बनीं सई पल्लवी, फिल्म के सेट से लीक हुईं तस्वीरें
-
Yodha OTT Release: सिनेमाघरों के बाद अब OTT पर रिलीज होगी योद्धा, सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैंस हुए एक्साइटेड
-
'हेड ऑफ स्टेट' के सेट पर 'चीफ ट्रबलमेकर' बनीं प्रियंका की लाड़ली,शेयर किया मालती का आईडी कार्ड
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी