Birthday Special: बर्थडे पर फैंस का प्यार पाकर खुश हैं रैपर हनी सिंह

लोगों को हनी का गाना 'आज ब्लू है पानी पानी' बेहद पसंद है। सोशल मीडिया पर उनके फैन्स उन्हें इस गाने के कवर वर्जन भेजते रहते हैं।

लोगों को हनी का गाना 'आज ब्लू है पानी पानी' बेहद पसंद है। सोशल मीडिया पर उनके फैन्स उन्हें इस गाने के कवर वर्जन भेजते रहते हैं।

author-image
sunita mishra
एडिट
New Update
Birthday Special: बर्थडे पर फैंस का प्यार पाकर खुश हैं रैपर हनी सिंह

हनी सिंह

यूं तो यो यो हनी सिंह आजकल काफी कम नजर आते हैं, लेकिन वह अपने प्रशंसकों के साथ अभी भी जुड़े हुए हैं। उनके कई प्रशंसक उन्हें उनके गानों के कवर वर्जन भेजते हैं और हनी वह देखकर बहुत खुश रहते हैं। हनी के करीबी सूत्र ने बताया कि रैपर हनी अपने प्रशंसकों से इतना प्यार पाकर बहुत खुश हैं। वह अपने प्रशंसकों का उनके लिए प्यार को देखकर हैरान हो जाते हैं और उन्हें दिल से शुक्रिया अदा करते हैं।

Advertisment

हनी सिंह ने कई सुपरहिट गाने दिए हैं, जैसे 'ब्लू आइज' (2013), 'मैं शराबी' (2015), 'लुंगी डांस' (2013), 'पार्टी इन माय माइंड' (2013), 'धीरे धीरे' (2014), 'आओ राजा' (2015), 'वन बोतल डाउन' (2015)। लेकिन लोगों को सबसे ज्यादा पसंद है उनका गाना 'आज ब्लू है पानी पानी' जो साल 2014 की फिल्म 'यारियां' से है। यह गाना तब भी सुपरहिट था और आज भी सुपरहिट है। कोई भी पार्टी इस गाने के बिना आज भी अधूरी रहती है।

ये भी पढ़ें: अभिनेता जितेंद्र के भाई नितिन कपूर ने छह मंजिला इमारत से छलांग लगाकर की आत्महत्या, पढ़ें क्या है पूरा मामला

हनी के करीबी सूत्र ने बताया, 'लोगों को हनी का गाना 'आज ब्लू है पानी पानी' बेहद पसंद है। सोशल मीडिया पर उनके फैन्स उन्हें इस गाने के कवर वर्जन भेजते रहते हैं।'

VIDEO: विद्या बालन की फिल्म 'बेगम जान' का ट्रेलर रिलीज, चंकी पांडेय दिखेंगे अलग लुक में

Source : IANS

Honey Singh
Advertisment