
फिल्म 'बेफिक्रे'
रणवीर सिंह और वाणी कपूर की फिल्म 'बेफिक्रे' के गाने 'नशे सी चढ़ गयी' ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। यू ट्यूब पर रिकॉर्ड बनाने वाले इस गाने को सबसे ज्यादा देखा गया है।
'नशे सी चढ़ गयी' अब तक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला हिंदी गाना बन गया है।
इस गाने को 6 महीने के अंदर 23.4 करोड़ बार देखा गया है। यह गाना सबसे तेजी से 20 करोड़ बार देखे जाने का आंकड़ा पार करने वाली हिंदी वीडियो फिल्म बन गया है।
इस वीडियो को वीडियो शेयरिंग साइट पर सबसे ज्यादा देखा भी गया है। 'बेफिक्रे' फिल्म के ऑफिशल ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी दी गई है।
It's official – ‘Nashe Si Chadh Gayi’ breaks @YouTube records and becomes the MOST-VIEWED HINDI SONG! 🎊💃#NasheSiMostViewedHindiSongpic.twitter.com/CRtfuoOos2
— #Befikre (@befikrethefilm) May 5, 2017
एक्टर रणवीर सिंह ने भी ट्वीट पर ख़ुशी को साझा किया।
The most viewed Hindi song of all time on Youtube! Amazing ! #NasheSiMostViewedHindiSongpic.twitter.com/CPr4Vs1dI2
— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) May 5, 2017
पेरिस में फिल्माए गए रनवीर सिंह और वानी कपूर के गाने को अरिजीत सिंह ने आवाज दी है।
'नशे सी चढ़ गई जिंदगी' इन लाइनों से गाने की शुरुआत होती है, जिसमें दोनों एक्टर बेहद बिंदास नज़र आ रहे हैं।
इस गाने की कोरियोग्राफी वैभवी मर्चेंट ने की थी। इस गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी वही विशाल-शेखर की जोड़ी ने इस गाने को कंपोज किया है।
फिल्म बेफिक्रे में रणवीर सिंह और वाणी कपूर लीड रोल में थे। वहीं आदित्य चोपड़ा करीब 8 साल बाद इस फिल्म के जरिए निर्देशन किया । बतौर डायरेक्टर बेफिक्रे आदित्य की चौथी फिल्म है।
और पढ़ें: आमिर खान की फिल्म 'दंगल' चीन में मचाएगी धमाल, 9000 स्क्रीन्स पर होगी रिलीज
Source : News Nation Bureau