रणवीर सिंह
'पद्मावत' में सबको अपना फैन बनाने के बाद रणवीर सिंह अब पुलिस की वर्दी में धमाल मचाते हुए नज़र आएंगे। मसाला एंटरटेनर फिल्म 'सिंबा' में रणवीर सिंह पुलिस अफसर के किरदार में दिखेंगे।
'सिंबा' में रणवीर सिंह का पहला लुक सामने आया है। रणवीर के लुक को देख आपको अजय देवगन की 'सिंघम' की याद आ जाएगी। काला चश्मा लगाए रणवीर का ये इंटेंस लुक उनपर काफी सूट कर रहा है।
पुलिसकर्मियों के बीच सादे कपड़ों में खड़े रणवीर के लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे है। 'सिंबा' एक्टर रणवीर सिंह ने अपने लुक की तस्वीर साझा की।
ROHIT SHETTY का HERO. CAPS LOCK में 💪🏾#rohitshetty#Simmba 🐯 pic.twitter.com/bkOxDALrP1
— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) June 9, 2018
और पढ़ें: जब 'सिंबा' के सेट पर सारा ने डायरेक्टर को दौड़ाया, रणवीर सिंह को पड़ी डांट
कुछ घंटे पहले पोस्ट की गई तस्वीर को दस लाख से भी ज्यादा लोग लाइक कर चुके है। फैंस ने रणवीर के कमेंट बॉक्स को तारीफों से गुलज़ार कर दिया है।
एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा, रोमांस, गीत से भरपूर 'सिंबा' में रणवीर के साथ सारा अली खान भी नज़र आएंगी। करण जौहर द्वारा निर्मित फिल्म अगले साल 28 दिसम्बर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
यह पहली बार है जब रणवीर सिंह, करण जौहर और रोहित शेट्टी साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले भी 'सिंबा' का फर्स्ट लुक रिलीज़ हुआ था जिसमें रणवीर सिंह पुलिस के लुक में नज़र आये थे।
और पढ़ें: अक्षय कुमार की 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' ने चीन में मचाया धमाल, पहले दिन की कमाई 15 करोड़ के पार
Source : News Nation Bureau