/newsnation/media/post_attachments/images/2018/02/19/48-ranveersingh.jpg)
रणवीर सिंह (इंस्टाग्राम)
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' में सबसे ज्यादा वाहवाही रणवीर सिंह ने लूटी। उनकी एक्टिंग ने हर किसी को दीवाना बना लिया, लेकिन इसके पीछे कड़ी मेहनत भी करनी पड़ी।
इस फिल्म के गाने 'खलीबली' में रणवीर का डांस एनर्जी से भरा था। उन्होंने इंटरव्यू में बताया भी था कि इसके लिए उन्हें काफी मेहनत भी करनी पड़ी, क्योंकि भीषण गर्मी में भारी कॉस्ट्यूम पहनकर डांस करना काफी मुश्किल था।
ये भी पढ़ें: इमरान खान ने 5 बच्चों की मां बुशरा मेनका से की तीसरी शादी
इस गाने को बनाते समय कैमरे के पीछे कितनी तैयारी करनी पड़ी, उसका वीडियो सामने आया है। इसमें साफ दिख रहा है कि रणवीर सिंह ने डांस में पूरी जान लगा दी। कोरियोग्राफर गणेश आचार्य और संजय लीला भंसाली ने भी खूब मेहनत की।
बता दें कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का दिल जीतते हुए करीब 270 करोड़ की कमाई कर ली है। इसमें रणवीर सिंह के अलावा दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर का भी अहम रोल था।
यहां देखें वीडियो:
Source : News Nation Bureau