/newsnation/media/post_attachments/images/2018/02/05/67-ranveersingh.jpg)
रणवीर सिंह और कपिल देव (फाइल फोटो)
भारत के 1983 में क्रिकेट विश्वकप जीतने की कहानी पर आधारित रणवीर सिंह की फिल्म '83' 30 अगस्त, 2019 को रिलीज होगी।
फिल्म के निर्माताओं ने रविवार को यह घोषणा की। रिलायंस एंटरटेंमेंट और फैंटम फिल्म इस फिल्म का निर्माण विर्बी मीडिया और कबीर खान फिल्म के साथ मिलकर कर रही है।
रिलायंस एंटरटेंमेंट ने ट्वीट किया, 'अपने कैलेंडर पर निशान लगा लीजिए! '83' 30 अगस्त, 2019 को रिलीज होगी। इसका निर्देशन कबीर खान करेंगे।'
ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी एक्टर को हेयर ट्रांसप्लांट करवाना पड़ा भारी
Mark your calendar! ‘83 will be releasing on August 30, 2019. ‘83 stars @RanveerOfficial. Directed by @kabirkhankk. @FuhSePhantom@83_thefilm
— Reliance Entertainment (@RelianceEnt) February 4, 2018
रणवीर सिंह इस फिल्म में कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म में यह दिखाया जाएगा कि कैसे नए कप्तान कपिल देव की कप्तानी में भारत ने वेस्टइंडीज को मात देकर विश्वकप का खिताब अपने नाम किया।
इससे पहले फिल्म के निर्माता इसे अप्रैल, 2019 में रिलीज करने का मन बना रहे थे।
रणवीर इन दिनों जोया अख्तर के निर्देशन में बन रही 'गली ब्वॉय' की शूटिंग में बिजी हैं। इसमें वह आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे।
वहीं 25 जनवरी 2018 को रिलीज हुई 'पद्मावत' बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बना रही है। इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा शाहिद कपूर और दीपिका पादुकोण अहम भूमिका में हैं।
ये भी पढ़ें: वैलेंटाइन डे पर पाएं चमकती हुई त्वचा, दिखें सबसे खास और अलग
Source : IANS