रणवीर-दीपिका और प्रियंका-निक के बाद क्या रणबीर-आलिया, अर्जुन-मलाइका और सुष्मिता-रोहमन भी लेंगे सात फेरे?

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण 14-15 नवंबर को एक-दूजे का हाथ थाम लेंगे। सात फेरे लेने के लिए दोनों इटली भी रवाना हो चुके हैं।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण 14-15 नवंबर को एक-दूजे का हाथ थाम लेंगे। सात फेरे लेने के लिए दोनों इटली भी रवाना हो चुके हैं।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
रणवीर-दीपिका और प्रियंका-निक के बाद क्या रणबीर-आलिया, अर्जुन-मलाइका और सुष्मिता-रोहमन भी लेंगे सात फेरे?

मलाइका-अर्जुन, सुष्मिता-रोहमन और आलिया-रणबीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण 14-15 नवंबर को एक-दूजे का हाथ थाम लेंगे। सात फेरे लेने के लिए दोनों इटली भी रवाना हो चुके हैं। वहीं, दूसरी तरफ प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस बीच कुछ बॉलीवुड स्टार्स के अफेयर की खबरें खूब सुर्खियों में हैं।

Advertisment

हम बात कर रहे हैं, रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा और सुष्मिता सेन-रोहमन शॉल...। जी हां, इन दिनों सोशल मीडिया पर 'दीपवीर' और 'निकयांका' के अलावा इन स्टार्स की फोटोज भी छाई रहती हैं।

ये भी पढ़ें: शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने शेयर की बेटे जैन की पहली फोटो, आपने देखी क्या?

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पिछले लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर इवेंट्स में भी साथ नजर आते रहते हैं। इसके अलावा वह 'ब्रह्मास्त्र' मूवी में साथ काम कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो घरवाले दोनों की शादी के लिए तैयार हैं। हालांकि, अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। 

वहीं, सलमान खान के भाई अरबाज खान की एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर की फोटोज खूब वायरल हो रही हैं। पिछले कुछ दिनों से मलाइका और अरोड़ा साथ-साथ नजर आ रहे हैं। ऐसे में इनकी भी शादी की खबरें खूब जोर पकड़ रही हैं।

इन दिनों बी-टाउन में सबसे ज्यादा हॉट टॉपिक सुष्मिता सेन और उनके 15 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल का चल रहा है। सुष्मिता ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोहमन के साथ कई फोटोज और वीडियोज शेयर की हैं। 

ये भी पढ़ें: 'हेट स्टोरी 2' की एक्ट्रेस ने इस अंदाज में दी प्रेग्नेंसी की खबर, वायरल हुई Photo

अब फैंस इस बात का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि रणवीर-दीपिका और निक-प्रियंका के बाद कौन-सा जोड़ा सात फेरे लेगा।

Source : News Nation Bureau

Ranveer Singh Deepika Padukone Priyanka Chopra nick jonas
      
Advertisment