Video: रणवीर सिंह 'रोड सेफ्टी कैंपेन' में 'बाजीराव' के गाने पर झूमे

रणवीर ने इस मौके पर 'बाजीराव' फिल्म के गाने राम जी चाल देखो पर अपने साथ कई लोगों को नचाया।

रणवीर ने इस मौके पर 'बाजीराव' फिल्म के गाने राम जी चाल देखो पर अपने साथ कई लोगों को नचाया।

author-image
sunita mishra
एडिट
New Update
Video: रणवीर सिंह 'रोड सेफ्टी कैंपेन' में 'बाजीराव' के गाने पर झूमे

रणवीर सिंह

बॉलीवुड के कई एक्टर हैं, जो जहां भी जाते हैं समा बांध देते हैं। रणवीर सिंह भी उन्हीं कलाकारों में शुमार हैं। सोमवार को महाराष्ट्र के ठाणे में सड़क सुरक्षा अभियान के दौरान रणवीर जमकर थिरकते नजर आए। रणवीर ने इस मौके पर 'बाजीराव' फिल्म के गाने राम जी चाल देखो पर अपने साथ कई लोगों को नचाया।

Advertisment

इन वीडियो में आप देख सकते हैं कि रणवीर सिंह लोगों को हेलमेट लगाने की सलाह दे रहे हैं। सड़क सुरक्षा अभियान के दौरान रणवीर ने मोटरसाइकिल पर बिना हेलमेट के बैठे एक शख्स को बाइक से उतरने को कहा। इसके बाद उन्होंने कहा, 'आप लोगों को जो सलाह देते हैं, उसको खुद भी फॉलो करना चाहिए। वह शख्स यातायात नियमों के बारे में जागरुकता फैलाने के लिए आयोजित रैली का हिस्सा था।'

यह रैली ठाणे के आरटीओ से शुरू हुई थी। रणवीर ने देखा कि एक शख्स बाइक पर बिना हेलमेट पहने बैठा था। उसके बाद रणवीर ने उसके पास जाकर कहा कि वह बिना हेलमेट में रैली में हिस्सा नहीं ले सकते।

बेफिक्रे के अभिनेता ने कहा, 'मेरा सभी से निवेदन है कि आप यातायात के नियमों को जरूर फॉलो करें।'

ये भी पढ़ें, शाहरुख खान का ज़िक्र होते ही क्यों परेशान हो जाते हैं करन जौहर?

इन दिनों रणवीर निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती की शूटिंग में बिजी हैं। इसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर लीड रोल में हैं।

Source : News Nation Bureau

Ranveer Singh
Advertisment