
अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह (फोटो: इंस्टाग्राम)
अभिनेता रणवीर सिंह ने अपने दोस्त और अभिनेता अर्जुन कपूर की आगामी फिल्म 'हॉफ गर्लफ्रेंड' के प्रचार के लिए खुद को उनकी 'हॉफ गर्लफ्रेंड' कह डाला।
अर्जुन ने सोमवार को ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह श्रद्धा के साथ हैं। उन्होंने रणवीर का परिचय कराते हुए कहा, 'वह को-एक्टर से ज्यादा हैं, लेकिन प्रेमी से थोड़े कम हैं।'
जब कैमरा रणवीर की तरफ गया तो, 'बाजीराव मस्तानी' के अभिनेता ने कहा, 'हाय, मैं अर्जुन की असली 'हॉफ गर्लफ्रेंड' हूं।'
ये भी पढ़ें: मलाइका ने अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्तों को लेकर दिया ये करारा जवाब
इसके बाद 'गुंडे' के दोनों अभिनेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाते हुए कूदना शुरू कर दिया। मजाकिया अंदाज में रणवीर ने श्रद्धा से कहा, 'कलमुंही, आपका समय समाप्त हो चुका है। यहां से जाएं।'
A post shared by BollywoodLife (@ibollywoodlife) on May 14, 2017 at 10:52pm PDT
19 मई को रिलीज हो रही है फिल्म
मोहित सूरी द्वारा निर्देशित रोमांटिक फिल्म चेतन भगत द्वारा लिखित इसी नाम के उपन्यास का रूपांतरण है। यह अनोखी प्रेम कहानी 19 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
(IANS इनपुट के साथ)
(IPL 10 की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
Source : News Nation Bureau