संजय लीला भंसाली के मना करने के बावजूद एक साथ नजर आए रणवीर-दीपिका

इस फिल्म में दीपिका और रणवीर सिंह के अलावा शाहिद कपूर भी प्रमुख भूमिका में हैं।

इस फिल्म में दीपिका और रणवीर सिंह के अलावा शाहिद कपूर भी प्रमुख भूमिका में हैं।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
संजय लीला भंसाली के मना करने के बावजूद एक साथ नजर आए रणवीर-दीपिका

फोटो: सोशल मीडिया

अभी कुछ दिनों से खबर आ रही थी कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का ब्रेकअप हो गया है। लेकिन सोशल मीडिया पर आई एक तस्वीर ने इस अफवाह का खंडन कर दिया है। यह तस्वीर बयां कर रही है कि रणवीर और दीपिका अभी भी साथ में हैं।

Advertisment

रणवीर और दीपिका अक्सर हर इवेंट में साथ-साथ दिखते हैं। फिल्म 'रामलीला' के बाद एक बार फिर दोनों एक्टर्स संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती में साथ नजर आएंगे। इसके लिए दोनों काफी तैयारी भी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: अक्षय कुमार की 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' से टकराएगी शाहरुख खान की फिल्म

बता दें कि संजय लीला भंसाली ने रणवीर और दीपिका को बाहर एक साथ दिखने के लिए मना किया था। ऐसे में दोनों अपने डायरेक्टर के आदेश को फॉलो कर रहे थे।

'पद्मावती' में दिल्ली के मध्य युगीन शासक अलाउद्दीन खिलजी की कहानी है, जो राजपूत रानी पद्मावती से प्रेम करने लगता है। फिल्म में दीपिका के अलावा रणवीर सिंह और शाहिद कपूर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया ने सिर्फ सीरीज ही नहीं कई रिकार्ड भी किए अपने नाम

Source : News Nation Bureau

Ranveer Singh Deepika Padukone Sanjay Leela Bhansali padmavati
      
Advertisment