कंगना रनौत ने बताया, एक सशक्त महिला से जुड़ी कहानी है 'रंगून'

इस फिल्म में कंगना के साथ-साथ सैफ अली खान और शाहिद कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं। यह 24 फरवरी को रिलीज होगी।

इस फिल्म में कंगना के साथ-साथ सैफ अली खान और शाहिद कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं। यह 24 फरवरी को रिलीज होगी।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
कंगना रनौत ने बताया, एक सशक्त महिला से जुड़ी कहानी है 'रंगून'

कंगना रनौत (फोटो: इंस्टाग्राम)

अभिनेत्री कंगना रनौत के फैंस उनकी आगामी फिल्म 'रंगून' की रिलीज़ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं कंगना का कहना है कि 'रंगून' एक सशक्त महिला की कहानी है और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (आठ मार्च) पर इसे देखने का बेहतरीन अवसर है।

Advertisment

विशाल भारद्वाज की आगामी फिल्म 'रंगून' में कंगना 'जांबाज जूलिया' के किरदार में नजर आएंगी। जो ब्रिटिश भारतीय सेना के सैनिकों का मनोरंजन करती है। इसमें उन्हें यात्राएं करते भी दिखाया जाएगा।

ये भी पढ़ें: लव, रिलेशनशिप पर कंगना रनौत बोली- 'प्यार को कभी भी अपनी कमजोरी न बनने दें'

कंगना ने कहा, 'फिल्म 'रंगून' में जूलिया एक मजबूत महिला किरदार है और कहानी उसके इर्द-गिर्द ही घूमती है। इसलिए मेरा मानना है कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस इस फिल्म को देखने का महत्वपूर्ण अवसर है।' ब्रिटिश युग को दर्शाती यह फिल्म 1940 के दशक की कहानी पर आधारित है, जब भारत आजादी के लिए संघर्ष कर रहा था।

ये भी पढ़ें: 'ठग ऑफ हिंदोस्तान' में आमिर का दाढ़ी वाला लुक मजेदार: किरण राव

बॉलीवुड की 29 साल की अभिनेत्री ने कहा कि इस फिल्म में जांबाज जूलिया को शानदार विंटेज कार में सफर करते देखा जाएगा। उन्होंने इस कार में सफर का बेहद आनंद लिया और उनके लिए यह एक नया अनुभव था। इस फिल्म में कंगना के साथ-साथ सैफ अली खान और शाहिद कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं। यह 24 फरवरी को रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें: अक्षय कुमार ने 'जॉली एलएलबी' की सफलता का श्रेय अरशद वारसी को दिया

Source : IANS

Kangana Ranaut News in Hindi Rangoon
      
Advertisment