'जग्गा जासूस': फिल्म ये होगा रणबीर कपूर का रोल, जानें किसकी करेंगे खोज

अनुराग बसु द्वारा निर्देशित 'जग्गा जासूस' 14 जुलाई 2017 को रिलीज होगी।

अनुराग बसु द्वारा निर्देशित 'जग्गा जासूस' 14 जुलाई 2017 को रिलीज होगी।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
'जग्गा जासूस': फिल्म ये होगा रणबीर कपूर का रोल, जानें किसकी करेंगे खोज

रणबीर कपूर (इंस्टाग्राम फोटो)

रणबीर कपूर अपनी आगामी फिल्म 'जग्गा जासूस' में स्कूली छात्र की भूमिका निभाएंगे। फिल्म में रणबीर कपूर एक यंग जासूस की भूमिका निभा रहे हैं, जो अपने पिता की खोज में निकल जाता है।

Advertisment

अब तक रणबीर ने अपनी फिल्मों में कॉलेज ब्वॉय या फिर आशिक की भूमिका बखूबी अदा की है। स्कूली छात्र के किरदार के लिए रणबीर ने काफी मेहनत की है। फैंस को उनका यह अंदाज खासा पसंद भी आ रहा है। फिल्म के हालिया रिलीज गाने 'गलती से मिस्टेक' में वह अनोखी तरह से डांस कर रहे हैं।

रणबीर कपूर कहते है, 'मैंने इस किरदार को अच्छे से निभाने की पूरी कोशिश की है। इस फिल्म मैं जो भी चीजे हो रही हैं, वह विश्वसनीय होगी और उसके पीछे अलग-अलग तर्क होंगे कि वह सब क्यों हो रहा है।'

ये भी पढ़ें: 'जग्गा जासूस' की रिलीज से पहले आउट हुआ एक और नया पोस्टर..

अनुराग बसु द्वारा निर्देशित 'जग्गा जासूस' 14 जुलाई 2017 को रिलीज होगी। फिल्म में रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ प्रमुख भूमिका में हैं। इस फिल्म के जरिए रणबीर और कैट की जोड़ी एक बार फिर साथ नजर आ रही है।

इसके पहले दोनों आखिरी बार साल 2010 में 'राजनीति' फिल्म में नजर आए थे। इसके पहले दोनों की जोड़ी को 'अजब प्रेम की गजब कहानी' (2009) में भी काफी पसंद किया गया था।

(चैंपियंस ट्रॉफी की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

Source : IANS

Jagga Jasoos Katrina Kaif Ranbir Kapoor
Advertisment