PICS: पेरिस में परिवार के साथ 60वां बर्थडे मना रही है नीतू कपूर, रणबीर भी आए नजर

बतौर चाइल्ट आर्टिस्ट करियर की शुरुआत करने वाली नीतू कपूर आज अपना 60वां जन्मदिन पेरिस में अपने परिवार के साथ मना रही है।

बतौर चाइल्ट आर्टिस्ट करियर की शुरुआत करने वाली नीतू कपूर आज अपना 60वां जन्मदिन पेरिस में अपने परिवार के साथ मना रही है।

author-image
Aditi Singh
एडिट
New Update
PICS: पेरिस में परिवार के साथ 60वां बर्थडे मना रही है नीतू कपूर, रणबीर भी आए नजर

बतौर चाइल्ट आर्टिस्ट करियर की शुरुआत करने वाली नीतू कपूर आज अपना 60वां जन्मदिन पेरिस में अपने परिवार के साथ मना रही है। पेरिस में मां के साथ छुट्टियां मना रही ऋद्धिमा साहनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से नीतू कपूर के बर्थडे की तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में रणबीर कपूर, समायरा और ऋषि कपूर की मां कृष्णा राज कपूर भी नजर आ रही है।

Advertisment

नीतू के साथ अपनी तस्वीरों का कोलाज शेयर करते हुए ऋद्धिमा ने लिखा, 'हम मां-बेटी की जोड़ी को सालों तक देख सकते है। मेरी लाइफलाइन को बर्थडे मुबारक हो। बहुत सारा प्यार मां।'

 

#60goinon16 ‘Happiest bday to my lifeline’ - I love you so much mom ❤️

A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (@riddhimakapoorsahniofficial) on Jul 7, 2018 at 12:43pm PDT

 

#mumsbday #paris ❤️

A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (@riddhimakapoorsahniofficial) on Jul 7, 2018 at 1:00pm PDT

 

Happy bday mom ❤️

A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (@riddhimakapoorsahniofficial) on Jul 7, 2018 at 4:14pm PDT

बता दें पेर‍िस में होने वाले नीतू कपूर के बर्थडे की तैयारी खुद ऋष‍ि कपूर ने की है। ये सेल‍िब्रेशन कपूर फैमिली के लिए भी बेहद खास है। कहा जा रहा है कि इस पार्टी में आलिया भट्ट भी शरीक होंगी। उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था।

 

#aliabhatt snapped at the airport as she leaves for London

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on Jul 7, 2018 at 12:29pm PDT

8 जुलाई 1958 को पैदा हुई नीतू कपूर ने मात्र साल की सात उम्र में अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। साल 1966 में उन्होंने 'सूरज' 'वारिस' और 'पवित्र पापी' 'दो कलियां' फिल्में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी।

 

@8 yrs 😀

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on Mar 12, 2014 at 11:22pm PDT

1973 में आई फिल्म 'रिक्शावाला' से बॉलीवुड में बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू किया। जिसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री में मात्र 10 साल ही काम किया। नीतू कपूर ने 21 साल की उम्र में एक्टिंग करियर से विदाई भी ले ली थी। 

एक्टिंग के सुनहरे करियर में नीतू ने ऋषि कपूर के साथ ही केवल 11 फिल्मों में काम किया। बॉबी के सेट पर मिले इस जोड़ें को पहली नजर में ही प्यार हो गया था। इसके बाद दोनों ने 22 जनवरी 1980 शादी कर ली। 

 शादी के 26 साल बाद नीतू ने एक बार फिर फिल्मों में वापसी की।  2009 में ऋषि कपूर के साथ ही फिल्म 'लव आज कल' से सिने पर्दे पर वापसी की। इसके बाद ऋषि और नीतू की ये जोड़ी कॉमेडी फिल्म 'दो दूनी चार' (2010), शाहरुख खान की 'जब तक है जान' (2012) और अपने बेटे रणबीर के साथ फिल्म 'बेशर्म' (2013) में दिखाई दी।

नीतू और ऋषि की इस जोड़ी को ऑन और ऑफ स्क्रीन काफी पसंद किया गया। ऋषि और नीतू के दो बच्चे हैं, रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी। 

इसे भी पढ़ें: कैटरीना के सिज़लिंग फोटोशूट ने चढ़ाया पारा, अर्जुन ने फिर किया ये कमेंट

Source : News Nation Bureau

rishi kapoor ranbir kapoor Neetu Kapoors birthday
      
Advertisment