गुजरात में कांच के टुकड़ों पर गरबा कर महिलाओं ने मनाया रामनवमी का जश्न

आपको जानकार शायद हैरानी हो, पर यह सच है कि महिलाएं कांच के टुकड़ों पर गरबा कर मां की भक्ति में लीन नजर आईं।

आपको जानकार शायद हैरानी हो, पर यह सच है कि महिलाएं कांच के टुकड़ों पर गरबा कर मां की भक्ति में लीन नजर आईं।

author-image
sunita mishra
एडिट
New Update
गुजरात में कांच के टुकड़ों पर गरबा कर महिलाओं ने मनाया रामनवमी का जश्न

गुजरात में कांच के टुकड़ों पर गरबा कर महिलाओं ने मनाया रामनवमी का जश्न

आज देशभर में रामनवमी का जश्न धूूमधाम से मनाया जा रहा है। कोई कन्याओं को भोजन कराकर मां को प्रसन्न कर रहा है, तो कोई जरूरतमंदों की मदद कर रहा है।

Advertisment

ले​किन गुजरात के जूनागढ़ में महिलाएं इस जश्न को अपने खास और अलग अंदाज में मना रही हैं। आपको जानकार शायद हैरानी हो, पर यह सच है कि महिलाएं कांच के टुकड़ों पर गरबा कर मां की भक्ति में लीन नजर आईं।

क्या है गरबा

गुजरात, राजस्थान में गरबा सबसे महत्वपूर्ण लोक नृत्य माना जाता है। नवरात्र में पूरे नौ दिनों तक महिलाएं गरबा नृत्य करके इसे धूमधाम से मनाती हैं।

बता दें गरबा करने के लिए नृतक एक अलग ही वेशभूषा धारण करते हैं, महिलाएं चनिया चोली और ऊपर से ओड़नी ओढ़ती है यह गुजरात की पारंपरिक वेशभूषा है और इसे गुजरात में तीन टुकड़ा कहा जाता है।

और पढ़ें: PICS: विद्या बालन, काजोल और सोनू निगम ने किए मां दुर्गा के दर्शन

गरबा खेलने के लिए ये है जरूरी

चनिया चोली पर रंगीन डिजाइन और कांच के टुकड़ों की कढ़ाई होती है, पूरी पोषाक को रजत या ब्लैक मेटल नेकलेस, बिग बालियां, कमरबैंड, बाजूबंद, मांग टिक्का के साथ पहना जाता है।

वहीं पुरुषों के लिए केद्यू होते है, जिसमें एक छोटे गोल कुर्ता और कफनी पाजामा के साथ-साथ एक पगड़ी होती है। स्त्री और पुरुष के हाथो में रंगीन कलर की दो छड़ियाँ होती है जिसके माध्यम से इसे खेला जाता है।

और पढ़ें: तस्वीरों में देखें: कैसे एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ ने ली कई लोगों की जान

Source : News Nation Bureau

gujarat Garba Navaratri 2017
      
Advertisment