अपने बड़बोलेपन के लिए अकसर विवादों में रहने वाली राखी सावंत की गिरफ्तारी जल्द हो सकती है। पंजाब पुलिस की एक टीम राखी सावंत को गिरफ्तार करने के लिए मुंबई रवाना हो गई है।
एक स्थानीय अदालत के आदेश पर यह कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक राखी ने रामायण के रचयिता संत वाल्मीकि के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी की है। इस मामले में राखी सावंत के खिलाफ दर्ज मामले में उन्हें नौ मार्च को अदालत में पेश होने का आदेश दिया गया था।
राखी ने इस आदेश का पालन नहीं किया। इसके बाद अदालत ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया।
ये भी पढ़ें: इंडियन आइडल 2017: कपिल शर्मा विवाद के बाद सुनील ग्रोवर ने शो में सबको खूब हंसाया, देखें वीडियो
इस मामले में शिकायतकर्ताओं ने राखी पर एक टीवी शो में महर्षि वाल्मीकि के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करके वाल्मीकि समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है।
ये भी पढ़ें: कपिल शर्मा विवाद के बाद भी सुनील ग्रोवर की लोकप्रियता बरकरार कहा- दिल्ली वालों के प्यार का आभारी हूं
अदालत की ओर से बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद राखी नौ मार्च को मामले की सुनवाई में पेश नहीं हुई थीं। इस मामले की अगली सुनवाई 10 अप्रैल को होनी है।
(आईएएनएस इनपुट)
Source : News Nation Bureau