राजकुमार राव बोले 'न्यूटन' विवाद का मुझ पर कोई असर नहीं हुआ

कुछ मीडिया रिपोर्ट में ईरानी फिल्म 'सीक्रेट बैलट' के साथ इसकी कहानी की समानता के संकेत दिए गए थे।

कुछ मीडिया रिपोर्ट में ईरानी फिल्म 'सीक्रेट बैलट' के साथ इसकी कहानी की समानता के संकेत दिए गए थे।

author-image
sunita mishra
एडिट
New Update
राजकुमार राव बोले 'न्यूटन' विवाद का मुझ पर कोई असर नहीं हुआ

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता राजकुमार राव के सितारे इन दिनों बुलंदी पर हैं। हाल ही रिलीज हुई 'न्यूटन' फिल्म की सक्सेस के बाद से राजकुमार सुर्खियां बटोर रहे हैं।

Advertisment

फिल्म को लेकर हुए विवाद पर उन्होंने कहा इसका मुझ पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। यह फिल्म ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म के लिए भारत की की ओर से चुनी गई है। इस साल के मध्य में ऑस्कर के लिए इसकी घोषणा हुई है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट में ईरानी फिल्म 'सीक्रेट बैलट' के साथ इसकी कहानी की समानता के संकेत दिए गए थे।

राजकुमार ने कहा, ''न्यूटन' के विवाद का मुझ पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा क्योंकि मुझे पता है कि ये दो अलग-अलग फिल्में हैं। मैं पटकथा से यह जानता था। हालांकि, मैं खुश हूं कि जिन लोगों ने यह विवाद खड़ा किया, उन्हें इसका जवाब मिला जब निर्माता ने कहा कि यह फिल्म सीक्रेट बैलट से अलग है।'

अभिनेता आगामी फिल्म 'शादी में जरूर आना' में भी दिखाई देंगे। 'शादी में जरूर आना' 10 नवम्बर को रिलीज होगी।

Source : News Nation Bureau

Rajkummar Rao
      
Advertisment