/newsnation/media/post_attachments/images/2018/01/11/67-pari.jpg)
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव (फाइल फोटो)
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर अभिनीत हॉरर कॉमेडी फिल्म का नाम 'स्त्री' रखा गया है। राजकुमार ने गुरुवार को फिल्म के क्लैपबोर्ड के साथ एक तस्वीर साझा की।
राजकुमार इसके कैप्शन में लिखा, 'अब हमारे पास फिल्म का नाम है। हॉरर कॉमेडी 'स्त्री' की शूटिंग शुरू। शूटिंग रोमांचक होगी। अमर कौशिक द्वारा निर्देशित, राज और डीके द्वारा लिखित और दिनेश विजन, राज और डीके द्वारा निर्मित की जाएगी।'
'स्त्री' का निर्देशन 'शोर इन द सिटी', 'गो गोआ गॉन' और 'हैप्पी एंडिंग' जैसी फिल्मों के लिए मशहूर राज और डीके कर रहे हैं।
We have a title! Shoot starts on our horror-comedy #Stree.
Exciting schedule ahead! @ShraddhaKapoorDirected by Amar Kaushik
Written by Raj&DK
Produced by Dinesh Vijan, Raj&DK pic.twitter.com/uoyPtTTkdD— Rajkummar Rao (@RajkummarRao) January 11, 2018
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 11: आखिर 'मोहल्ले की आंटी' कैसे बन गईं हिना खान
फिल्म से जुड़ी अधिक जानकारी का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है। इस फिल्म के जरिए राजकुमार और श्रद्धा पहली बार पर्दे पर साथ नजर आएंगे।
राजकुमार राव के लिए पिछला साल काफी अच्छा साबित हुआ था। उनकी फिल्म 'न्यूटन' ने बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया बिजनेस किया था। साथ ही राजकुमार की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई थी।
वहीं श्रद्धा कपूर की फिल्म 'हसीना पार्कर' दर्शकों को कम पसंद आई थी।
ये भी पढ़ें: सुधर जाइये! अगर आप घर से मोबाइल पर करते हैं ऑफिस का काम
Source : IANS