अमेरिकन फिल्म इंस्टीट्यूट में प्रदर्शित हुई राजकुमार राव की 'न्यूटन'

भारत की ओर से विदेशी भाषा की श्रेणी में ऑस्कर अवार्ड-2018 के लिए नामित हुई फिल्म 'न्यूटन' का लॉस एंजेलिस में 31वें अमेरिकन फिल्म इंस्टीट्यूट (एएफआई) महोत्सव-2017 में प्रीमियर हुआ।

भारत की ओर से विदेशी भाषा की श्रेणी में ऑस्कर अवार्ड-2018 के लिए नामित हुई फिल्म 'न्यूटन' का लॉस एंजेलिस में 31वें अमेरिकन फिल्म इंस्टीट्यूट (एएफआई) महोत्सव-2017 में प्रीमियर हुआ।

author-image
desh deepak
एडिट
New Update
अमेरिकन फिल्म इंस्टीट्यूट में प्रदर्शित हुई राजकुमार राव की 'न्यूटन'

राजकुमार राव (फाइल फोटो)

भारत की ओर से विदेशी भाषा की श्रेणी में ऑस्कर अवार्ड-2018 के लिए नामित हुई फिल्म 'न्यूटन' का लॉस एंजेलिस में 31वें अमेरिकन फिल्म इंस्टीट्यूट (एएफआई) महोत्सव-2017 में प्रीमियर हुआ।

Advertisment

एक बयान के मुताबिक, अमित मासुरकर निर्देशित व राजकुमार राव, अंजलि पाटील, पंकज त्रिपाठी और रघुबीर यादव अभिनीत फिल्म महोत्सव में विश्व सिनेमा वर्ग के लिए चुनी गई।

मासुरकर ने कहा, 'यहां एएफआई महोत्सव में हमारी फिल्म दिखाना बहुत सम्मान की बात है। इस महोत्सव की खासियत यह है कि दर्शकों के लिए यह नि:शुल्क है।'

'न्यूटन' भारत में सितंबर में रिलीज हुई थी और इस साल की शुरुआत में 67वें बर्लिन फिल्म महोत्सव 2017 में इसका वर्ल्ड प्रीमियर हुआ था। फिल्म ने 41वें हांगकांग फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का जूरी प्राइज भी जीता।

और पढ़ेंः राजकुमार राव बोले 'न्यूटन' विवाद का मुझ पर कोई असर नहीं हुआ

Source : IANS

Rajkummar Rao Newton 31st American Film Institute
      
Advertisment