'न्यूटन' का ट्रेलर रिलीज, छत्तीसगढ़ में वोटिंग मशीन लेकर भागे राजकुमार राव

'न्यूटन' में राजकुमार राव हाथों में ईवीएम मशीन लेकर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं।

'न्यूटन' में राजकुमार राव हाथों में ईवीएम मशीन लेकर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं।

author-image
sunita mishra
एडिट
New Update
'न्यूटन' का ट्रेलर रिलीज, छत्तीसगढ़ में वोटिंग मशीन लेकर भागे राजकुमार राव

राजकुमार राव की अगली फिल्म 'न्यूटन' का ट्रेलर रिलीज

अपने दमदार अभिनय से बहुत ही कम समय में बॉलीवुड में अपनी धाक जमाने वाले अभिनेता राजकुमार राव की अगली फिल्म 'न्यूटन' का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

Advertisment

गंभीर, कॉमेडी फिल्मों में अभिनय कर चुके राजकुमार राव की यह फिल्म देश की चुनाव प्रक्रिया को लेकर लोगों को जागरुक करने के बारे में है। 'न्यूटन' में राजकुमार राव हाथों में ईवीएम मशीन लेकर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं।

राजकुमार राव ने अपने ट्विटर के अकाउंट पर इसका टीजर वीडियो जारी किया है और लिखा, ''न्यूटन' का ट्रेलर।'

बता दें फिल्म अगले महीने 22 सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म को अमित वी. मसुरकर ने डायरेक्ट किया है।

और पढ़ें: रितिक रोशन के साथ गणेश चतुर्थी मनाकर सुजैन खान हुईं ट्रोल

फिल्म की कहानी नूतन कुमार उर्फ न्यूटन की है। इसमें राजकुमार का नाम उसके मां-बाप ने नूतन कुमार रखा था। लेकिन बाद में सब लोगों के हंसने के कारण वह बाद में अपना नाम न्यूटन रख लेता है।

एक्टर राजकुमार राव हंसल मेहता की 'अलीगढ़' (2015) में दीपू का किरदार हो या फिर 'सिटी लाइट्स' (2014) में दीपक सिंह का उन्होंने हर किरदार में अपनी जान डाल दी है।

Source : News Nation Bureau

Rajkumar Rao Newton newton trailer release
      
Advertisment