/newsnation/media/post_attachments/images/2018/05/11/75-arjunkapoor.jpg)
अर्जुन कपूर और निर्देशक राजकुमार गुप्ता (ट्वविटर)
अर्जुन कपूर को निर्देशक राजकुमार गुप्ता की आगामी फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' में बतौर मुख्य कलाकार चुना गया है।
अभिनेता का कहना है कि अनसुनी कहानी देश के लोगों के प्रेरित करेगी। अर्जुन ने शुक्रवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी और राजकुमार गुप्ता के साथ अपनी एक तस्वीर भी शेयर की।
इस तस्वीर में न्यूजपेपर का फ्रेम है। इसमें लिखा है, 'फॉक्स स्टार स्टूडियोज और राजकुमार गुप्ता ने 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' के लिए हाथ मिलाया है। अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका निभाएंगे। बिना गोली चलाए भारत के सबसे वांछित शख्स को कब्जे में लेने से प्रेरित।'
अभिनेता इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
अर्जुन ने ट्वीट कर कहा, 'एक अनकही कहानी का हिस्सा बनने को लेकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं, जो भारत को प्रेरित करेगा। 'इंडियाज मोस्ट वांडेट'..उन सभी अनसुने नायकों को श्रद्धांजलि है, जिन्होंने हमारी सुरक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।'
Honoured to be a part of an untold story that will inspire India! #IndiasMostWanted, a tribute to all the unsung heroes who dedicate their lives to protect ours. In cinemas 24th May 2019. Directed by Raj Kumar Gupta. Co-produced by @rajkumar_rkg & @foxstarhindipic.twitter.com/y52BB7sG7x
— Arjun Kapoor (@arjunk26) May 11, 2018
फिल्म 24 मई 2019 को रिलीज होगी।
इन दिनों अर्जुन 'नमस्ते लंदन' फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। इसमें परिणीति चोपड़ा लीड रोल में हैं। यह फिल्म इस साल दशहरे पर रिलीज होगी।
इसके अलावा वह 'संदीप और पिंकी फरार', 'पानीपत' और 'प्रेमम' (हिंदी रीमेक) में भी नजर आएंगे।
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us