रजनीकांत की राजनीति में एंट्री: बिग बी, कमल हासन ने किया स्वागत
कमल हासन ने मेगास्टार रजनीकांत के राजनीति में कदम रखने पर स्वागत किया है और उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
रजनीकांत ने रविवार सुबह अपने राजनीतिक दल के गठन और आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य की सभी 234 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया। उन्होंने साथ ही कहा कि वह सत्ता के लिए राजनीति में नहीं आ रहे और वह आध्यात्मिक राजनीति करेंगे।
कमल ने ट्वीट कर रजनीकांत का स्वागत करते हुए कहा, 'भाई रजनीकांत के सामाजिक सरोकार और राजनीति में प्रवेश के लिए बधाई। स्वागत है।'
சகோதரர் ரஜினியின் சமூக உணர்வுக்கும் அரசியல் வருகைக்கும் வாழ்த்துக்கள். வருக வருக
— Kamal Haasan (@ikamalhaasan) December 31, 2017
अमिताभ बच्चन ने रजनीकांत को इस फील्ड में आगे बढ़ने की शुभकामनाएं।
T 2758 - My dear friend , my colleague and a humble considerate human, RAJNIKANTH, announces his decision to enter politics .. my best wishes to him for his success !!🙏🙏 pic.twitter.com/dByrmlZb2c
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) December 31, 2017
इसके बाद अनुपम खेर ने भी सुपरस्टार रजनीकांत के राजनीति में शामिल होने पर बधाई दी। खेर ने रजनीकांत के लिए ट्विटर पर ये लिखा है।
On the last day of 2017 comes the Biggest News Maker Of The Year: @superstarrajini joins politics. Jai Ho.😎#SuperStarRajinikanthpic.twitter.com/Z0osxNLy7Y
— Anupam Kher (@AnupamPkher) December 31, 2017
अभिनय जगत में अलग मुकाम हासिल करने वाले रजनीकांत के मीडिया में उनके संघर्ष, सिनेमा और सियासत में आने की खबरों को लेकर उनके फैंस भी खासा उत्साहित नजर आए।
और पढ़ें: अमित शाह ने मनाया और खत्म हो गई नितिन पटेल की नाराजगी
रजनीकांत के संघर्ष से सिनेमा तक के सफर को शायद ही उनके फैंस कभी भूल पाएं। रजनीकांत का संघर्ष अपने आप में काफी प्रेरणादायी है कि कैसे वह एक बढ़ई और बेंगलुरू परिवहन सेवा (बीटीएस) के एक मामूली बस कंडक्टर और कुली से सुपरस्टार बन गए।
लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत करना जारी रखा। बॉलीवुड में उन्होंने मेरी अदालत, जान जॉनी जनार्दन, भगवान दादा, दोस्ती दुश्मनी, इंसाफ कौन करेगा, असली नकली, हम, खून का कर्ज, क्रांतिकारी, अंधा कानून, चालबाज, इंसानियत का देवता जैसी हिंदी फिल्मों से एक खास मुकाम बनाया है।
और पढ़ें: रजनीकांत का नेता बनने का ऐलान, स्वामी ने दी बेनकाब करने की चेतावनी
आईएएनएस इनपुट
HIGHLIGHTS
- कमल ने ट्वीट कर कहा- भाई रजनीकांत के सामाजिक सरोकार और राजनीति में प्रवेश के लिए बधाई। स्वागत है
- अमिताभ बच्चन ने रजनीकांत को इस फील्ड में आगे बढ़ने की शुभकामनाएं
Source : News Nation Bureau