2200 रुपये तक में बिक रहा है अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म '2.0' का टिकट!

रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर '2.0' ने 29 नवंबर को सिनेमाघरों पर दस्तक दे दी है। इस फिल्म को देखने के लिए फैंस इतने ज्यादा एक्साइटेड हैं कि टिकट खरीदने के लिए मुंह मांगा दाम दे रहे हैं।

रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर '2.0' ने 29 नवंबर को सिनेमाघरों पर दस्तक दे दी है। इस फिल्म को देखने के लिए फैंस इतने ज्यादा एक्साइटेड हैं कि टिकट खरीदने के लिए मुंह मांगा दाम दे रहे हैं।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
2200 रुपये तक में बिक रहा है अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म '2.0' का टिकट!

रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर '2.0' ने सिनेमघरों में दस्तक दे दी है (फाइल फोटो)

रजनीकांत (Rajinikanth) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) स्टारर '2.0' (#2Point0) ने 29 नवंबर को सिनेमाघरों पर दस्तक दे दी है। इस फिल्म को देखने के लिए फैंस इतने ज्यादा एक्साइटेड हैं कि टिकट खरीदने के लिए मुंह मांगा दाम दे रहे हैं। एडवांस बुकिंग में सस्ते टिकट के बाद अब धीरे-धीरे महंगे टिकट भी हाउसफुल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर गुरुवार सुबह से ही #2Point0FromToday ट्रेंड कर रहा है।

Advertisment

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरू जैसे शहरों में '2.0' को लेकर जबरदस्त क्रेज है। फिल्म के टिकट इतने महंगे हैं कि आप दाम सुनकर ही चौंक जाएंगे।

जी हां, मुंबई में 2 हजार से 2200 रुपये तक टिकट का दाम पहुंच गया है। दिल्ली में 1450 से 1650 के बीच टिकट बिक रही है। कोलकाता में 1150 में टिकट बिक रहा है। वहीं, बेंगलुरू में 1000 रुपये तक टिकट बिक रहा है।

ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास की शादी की रस्में शुरू, जेठानी सोफी टर्नर पर टिकी सबकी निगाहें

Source : News Nation Bureau

akshay-kumar Rajinikanth
      
Advertisment