logo-image
लोकसभा चुनाव

किम शर्मा और उनके पति पर गाड़ी हड़पने का आरोप, कारोबारी ने दर्ज कराई FIR

'मोहब्बतें' के बाद कई फिल्मों में काम करने पर भी किम को सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने 2010 में केन्याई बिजनेसमेन अली पुंजानी से मोसांबा में शादी कर ली। फिर उन्होंने मुंबई छोड़ दिया और केन्या में बस गईं।

Updated on: 04 Apr 2018, 11:39 PM

मुंबई:

बॉलीवुड एक्ट्रेस किम शर्मा और उनके पति अली पंजवानी पर राजस्थान के बिजनेसमैन ने गाड़ी हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मुंबई पुलिस में FIR दर्ज कराई है।

जानकारी के मुताबिक, बिजनेसमैन दिलीप परवानी ने बताया कि उनका विदेश में बिजनेस हैं। इस वजह से वह ज्यादातर टाइम विदेश में रहते हैं। वह अक्सर बिजनेस के सिलसिले में मुंबई भी आया-जाया करते थे। इस दौरान उन्होंने रेंज रोवर कार खरीदी। जब वह इंडिया से बाहर जाते थे तो किम के पति के घर पर गाड़ी पार्क कर देते थे। दोनों ने किसी बहाने से उनसे चाभी ले ली और कार हड़प ली।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि कई बार मांगने के बावजूद किम और उनके पति ने गाड़ी की चाभी नहीं दी। ऐसे में उन्होंने परेशान होकर पुलिस में केस दर्ज कराया है।

ये भी पढ़ें: मुस्लिम होने के कारण इस TV एक्ट्रेस को मुंबई में नहीं मिल रहा घर

2010 में बिजनेसमैन से की थी शादी

'मोहब्बतें' के बाद कई फिल्मों में काम करने पर भी किम को सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने 2010 में केन्याई बिजनेसमेन अली पुंजानी से मोसांबा में शादी कर ली। फिर उन्होंने मुंबई छोड़ दिया और केन्या में बस गईं।

इसके पहले किम के दिवालिया होने की खबर सामने आई थी। हालांकि बाद में किम ने ट्वीट कर ऐसी खबरों का खंडन किया था।

फिर यह बात भी सामने आई कि वह मुंबई वापस लौट आई हैं और शहर में काम की तलाश कर रही हैं।

इनके साथ जुड़ा किम का नाम

बॉलीवुड एक्ट्रेस ने क्रिकेटर युवराज सिंह को करीब 4 साल तक डेट किया था। युवी से ब्रेकअप होने के बाद किम ने स्पेनिश सिंगर कार्लोस मारीन को डेट किया। इसके बाद रॉक ऑन के निर्देशक अभिषेक कपूर और फैशन डिजाइनर अर्जुन खन्ना के साथ भी किम का नाम जुड़ा। इसके बाद किम ने अली पुंजानी से शादी कर ली।

इन फिल्मों में किया काम

किम ने 1993 में 'डर' फिल्म में काम किया था, लेकिन उन्हें साल 2000 में 'मोहब्बतें' से नाम कमाया। इसके बाद उन्होंने 'फिदा' (2004), 'तुम से अच्छा कौन है' (2002), 'नेहले पर देहला' (2007) और 'ताजमहल' (2005) जैसी फिल्मों में काम किया। किम को आखिरी बार 2009 की तेलुगू फिल्म 'मगधीरा' में देखा गया था।

ये भी पढ़ें: गर्भ में पल रहे बच्चे की बीमारी के बारे में बताएगा ये TEST