यशराज फिल्म्स में एक साथ दिखेंगे राज कपूर के नाती आदर जैन और अन्या सिंह

यशराज फिल्म्स दिवंगत अभिनेता और फिल्मकार राज कपूर के नाती और नवोदित अभिनेता आदर जैन के साथ अन्या सिंह को लॉन्च करने जा रहे हैं।

यशराज फिल्म्स दिवंगत अभिनेता और फिल्मकार राज कपूर के नाती और नवोदित अभिनेता आदर जैन के साथ अन्या सिंह को लॉन्च करने जा रहे हैं।

author-image
sunita mishra
एडिट
New Update
यशराज फिल्म्स में एक साथ दिखेंगे राज कपूर के नाती आदर जैन और अन्या सिंह

यशराज फिल्म्स में एक साथ दिखेंगे राज कपूर के नाती आदर जैन और अन्या सिंह

यशराज फिल्म्स दिवंगत अभिनेता और फिल्मकार राज कपूर के नाती और नवोदित अभिनेता आदर जैन के साथ अन्या सिंह को लॉन्च करने जा रहे हैं। खबरों के अनुसार, अन्या दिल्ली से हैं और वह पहली बार आदर के साथ अभिनय के मैदान में उतरेंगी।

Advertisment

फिल्म का निर्देशन हबीब फैजल करेंगे, जिन्होंने 2012 में अपनी फिल्म 'इश्कजादे' में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा को लॉन्च किया था। यशराज बैनर इससे पहले अनुष्का शर्मा, भूमि पेडनेकर, वाणी कपूर और रणवीर सिंह समेत कई कलाकारों को लॉन्च कर चुका है।

यशराज फिल्म्स के बैनर तले 'सुल्तान', 'धूम', 'जब तक है जान', 'रब ने बना दी जोड़ी' और 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' जैसी कई फिल्में बन चुकी हैं।

Yash raj films anya singh Aadar Jain
Advertisment