Asees Kaur Wedding: दुल्हन बनीं असीस कौर...आप भी देखें 'राता लंबिया' सिंगर की वेडिंग फोटोज

शादी में असीस कौर ने बेबी पिंक सलवार-सूट पहना था. सिर पर हैवी एम्ब्रायडरी के साथ गोटा-पट्टी वाला दुपट्टा ओढ़े दुल्हन बनीं असीस बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

शादी में असीस कौर ने बेबी पिंक सलवार-सूट पहना था. सिर पर हैवी एम्ब्रायडरी के साथ गोटा-पट्टी वाला दुपट्टा ओढ़े दुल्हन बनीं असीस बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

author-image
Kalpana Sheetal
एडिट
New Update
Asees Kaur Wedding

Asees Kaur Wedding( Photo Credit : Social Media)

Asees Kaur Wedding: बॉलीवुड सिंगर असीस कौर (Asees Kaur) ने शादी कर ली है. सोशल मीडिया पर असीस कौर की शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. असीस कौर को 'शेरशांह' फिल्म के ब्लॉकबस्टर गाने 'रातां लंबिया' (Raatan Lambiyan) से जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिली थी. इस गाने के बाद असीस पूरे देश में छा गई थीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिंगर ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और म्यूजिक कंपोजर गोल्डी सोहेल (Goldie Sohel) संग सात फेरे लिए हैं. शादी के बाद फैंस कपल को बधाइयां दे रहे हैं.  

Advertisment

publive-image

असीस कौर ने 17जून को एक गुरुद्वारे में शादी रचाई है. ग्रैंड वेडिंग को छोड़ असीस ने बड़े ही सादगी भरे अंदाज में शादी की. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल ने एक निजी समारोह में करीबी दोस्तों और परिवार के साथ एक गुरुद्वारे में शादी की है. सोशल मीडिया पर कपल की वेडिंग फोटोज वायरल हैं. इनमें गोल्डी और असीस दोनों ही दूल्हा-दुल्हन बने बड़े प्यारे लग रहे हैं. कपल ने मैचिंग लोटस पिंक आउफिट पहने थे. 

publive-image

शादी में असीस कौर ने बेबी पिंक सलवार-सूट पहना था. सिर पर हैवी एम्ब्रायडरी के साथ गोटा-पट्टी वाला दुपट्टा ओढ़े दुल्हन बनीं असीस बेहद खूबसूरत लग रही थीं. उन्होंने अपने ब्राइडल लुक को मैचिंग जूलरी और मांग टीका से कंप्लीट किया था. वहीं दूल्हा बने गोल्डी सोहेल पिंक पगड़ी और शेरवानी में जंच रहे थे. 

कपल की बात करें तो असीस कौर और गोल्डी दोनों एक-दूसरे को 7 साल से जानते थे. पिछले कुछ महीनों से कपल की शादी की खबरें सामने आई थीं. दोनों ने सिख रीति रिवाजों के साथ एक-दूसरे को अपना लिया है. इसी साल 2023 में दोनों एक प्रोजेक्ट पर काम करते हुए एक-दूसरे के करीब आ गए थे. कपल ने पहले गुपचुप सगाई की थी. फिर डेटिंग छोड़ असीस और गोल्डी ने सीधे शादी करने का फैसला किया. 

publive-image

शादी के बाद न्यूली वेड कपल के गोल्डन टेंपल में आशीर्वाद लेने की भी खबरें हैं. इसके बाद असीस अपने हवी के साथ एक  रोमांटिक डेस्टिनेशन हनीमून पर भी जा सकती हैं.

Source : News Nation Bureau

Asees Kaur wedding असीस कौर वेडिंग बॉलीवुड खबरें Asees Kaur असीस कौर Goldie Sohel Raatan Lambiyan Raatan Lambiyan singer रातां लंबियां सिंगर Asees Kaur wedding photos असीस कौर शादी Asees Kaur as bride
Advertisment