/newsnation/media/post_attachments/images/2018/12/04/priyanka-66.jpg)
सोफी टर्नर और प्रियंका चोपड़ा (फाइल फोटो)
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनास (Nick Jonas) शादी के बंधन में बंध चुके हैं। उनकी महेंदी से लेकर संगीत तक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। #NickYanka के साथ-साथ उनकी जेठानी सोफी टर्नर (Sophie Turner) की भी खूब चर्चा हो रही है।
सोफी टर्नर (Sophie Turner) ने अपने देवर और देवरानी की शादी में भारतीय परिधान पहने, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इसके साथ ही उन्होंने संगीत सेरेमनी में डांस परफॉर्मेंस भी दी। उनकी एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है। सोफी ने संगीत में लाल कलर के लहंगे में डांस कर खूब धमाल मचाया।
निक के बड़े भाई जो जोनास (Joe Jonas) की होने वाली पत्नी सोफी टर्नर (Sophie Turner) इंग्लिश एक्ट्रेस हैं। उन्हें 'गेम ऑफ थ्रोंस' (Game of Thrones) में निभाए किरदार 'सांसा स्टार्क' के लिए जाना जाता है।
इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया और कामयाबी की उड़ान भरी। साल 2017 में उन्होंने सोशल मीडिया पर जो जोनास के साथ इंगेजमेंट की खबर सुनाई। शादी के बाद वह प्रियंका की छोटी जेठानी बन जाएंगी।