'द स्काई इज पिंक' में प्रियंका चोपड़ा के सिर पर दो टोपियां, पढ़ें वजह

जूही चतुर्वेदी ने फिल्म के संवाद लिखे हैं और प्रीतम चक्रवर्ती फिल्म का संगीत दे रहे हैं। यह रोनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर द्वारा निर्मित होगी।

जूही चतुर्वेदी ने फिल्म के संवाद लिखे हैं और प्रीतम चक्रवर्ती फिल्म का संगीत दे रहे हैं। यह रोनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर द्वारा निर्मित होगी।

author-image
Aditi Singh
एडिट
New Update
'द स्काई इज पिंक' में प्रियंका चोपड़ा के सिर पर दो टोपियां, पढ़ें वजह

प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर और जायरा वसीम

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर और जायरा वसीम ने शोनाली बोस की 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग शुरू कर दी है। वास्तविक कहानी पर आधारित फिल्म की शूटिंग मुंबई, दिल्ली, लंदन और अंडमान में होगी। जूही चतुर्वेदी ने फिल्म के संवाद लिखे हैं और प्रीतम चक्रवर्ती फिल्म का संगीत दे रहे हैं। यह रोनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर द्वारा निर्मित होगी।

Advertisment

प्रियंका चोपड़ा ने कहा, 'मैं इस फिल्म में खो जाने की उम्मीद कर रही हूं क्योंकि यह मेरे लिए बहुत खास है। जैसे ही मैंने इसे पढ़ा, मुझे पता था कि मैं इसका हिस्सा बनूंगी, इसलिए मैं कलाकार और सह-निर्माता के तौर पर दोनों दो टोपियां पहने हूं।'

फरहान ने फिल्म को खूबसूरत कहानी बताया। उन्होंने कहा,'मैं प्रियंका के साथ दोबारा और रोनी और सिड के साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं।'

फिल्म का पहला शेड्यूल मुंबई में बुधवार को शुरू हुआ। जायरा भी फिल्म का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हैं।

'द स्काई इज पिंक' की कहानी आयशा चौधरी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो 13 साल की उम्र में पल्मोनरी फाइब्रोसिस से जूझने के बाद प्रेरक वक्ता बन गईं थीं। 

जानकारी के मुताबिक इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा एक मां की भूमिका में नजर आएंगी। वहीं आयशा का किरदार जायरा वसीम निभाने वाली है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के पति की भूमिका में फरहान अख्तर नजर आने वाले है।

इसे भी पढ़ें: सलमान खान ने किया खुलासा, गर्लफ्रेंड को लेकर पिता ने उन्हें दिया है ये निर्देश

शोनाली बोस ने इससे पहले कल्कि कोचलिन अभिनीत 'मार्गरिटा विथअ स्ट्रॉ' का निर्देशन किया था। वहीं फिल्म के डायलॉग जूही चतुर्वेदी ने लिखे है। इससे पहले वह वरुण धवन की फिल्म 'अक्टूबर' में काम कर चुकी है। 

 

Source : IANS

Priyanka Chopra The Sky Is Pink priyanka chopra films
      
Advertisment