प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की 'लवरात्रि' को लेकर किया ये काम

'लवरात्रि' अभिराज मीनावाला द्वारा निर्देशित, नरेन भट्ट द्वारा लिखित है। सलमान खान फिल्म्स द्वारा इसका निर्माण हो रहा है। यह मूवी 5 अक्टूबर को रिलीज होगी।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की 'लवरात्रि' को लेकर किया ये काम

सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा (फोटो: ट्विटर)

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपकमिंग मूवी 'लवरात्रि' के लिए सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा को शुभकामनाएं दीं। आयुष इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं।

Advertisment

प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, 'मेरे दोस्त आयुष शर्मा की फिल्म में आपका स्वागत है। इस फिल्म से आप डेब्यू करने जा रहे हैं। वारिना हुसैन को शुभकामनाएं और लवरात्रि की टोम को भी बधाई।'

ये भी पढ़ें: कृति सेनन ने खिंचाई ऐसी फोटो कि सोशल मीडिया पर मच गया बवाल, आपने देखा क्या?

यह फिल्म अभिराज मीनावाला द्वारा निर्देशित, नरेन भट्ट द्वारा लिखित है। सलमान खान फिल्म्स द्वारा इसका निर्माण हो रहा है। 'लवरात्रि' 5 अक्टूबर को रिलीज होगी। इसका ट्रेलर पिछले हफ्ते जारी हुआ।

ये भी पढ़ें: श्रीदेवी के निधन के बाद वायरल हुआ था उनका आखिरी एड.. आपने देखा क्या?

गौरतलब है कि हाल ही में प्रियंका ने सलमान की फिल्म 'भारत' करने से इनकार कर दिया था। ऐसे में कहा जा रहा था कि सलमान और प्रियंका के बीच इस बात को लेकर काफी विवाद हुआ है और दोनों ने एक-दूसरे से बात करनी बंद कर दी है, लेकिन प्रियंका ने सलमान के बहनोई को बधाई देकर इस अफवाह पर विराम लगा दिया है। 

Source : IANS

loveratri Priyanka Chopra Bharat Aayush Sharma Salman Khan
      
Advertisment