logo-image

प्रियंका चोपड़ा की मराठी मूवी 'वेंटिलेटर' ने जीते 5 फिल्मफेयर पुरस्कार

इस पारिवारिक मनोरंजक फिल्म 'वेंटिलेटर' में आशुतोष गोवारिकर और बमन ईरानी के साथ मराठी थिएटर और सिने जगत के कई दिग्गज कलाकार शामिल हैं।

Updated on: 30 Oct 2017, 01:22 PM

मुंबई:

हाल ही में हुए मराठी फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में प्रियंका चोपड़ा की मराठी फिल्म 'वेंटिलेटर' को 5 फिल्मफेयर पुरस्कार हासिल हुए। बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' के पर्पल पेबल पिक्चर्स प्रोडक्शन हाउस की 'वेंटिलेटर' का निर्माण प्रियंका और उनकी मां डॉ. मधु चोपड़ा ने किया है। वहीं, राजेश मापुरस्कर ने निर्देशित किया है।

पिछले साल नवंबर में इस फिल्म की दिल-छूने वाली पारिवारिक कहानी को दर्शकों ने काफी सराहा। वहीं इस फिल्म पर कई पुरस्कारों की बरसात हुई। मूवी को फिल्मफेयर अवॉर्ड में पांच अहम पुरस्कार मिले हैं।

सर्वश्रेष्ठ डेब्यु निर्देशक राजेश मापुस्कर, सर्वश्रेष्ठ एडिटिंग- रामेश्वर भगत, बेस्ट साउंड डिजाइनिंग- संजय मौर्य और एलविन रेगो, सर्वश्रेष्ठ मूल कहानी- राजेश मापुस्कर और सर्वश्रेष्ठ पटकथा- राजेश मपसुकर पुरस्कारों से फिल्म को नवाजा गया।

ये भी पढ़ें: अनुपम खेर बोले- राष्ट्रगान के लिए खड़े होना देश के प्रति सम्मान है

इस पारिवारिक मनोरंजक फिल्म 'वेंटिलेटर' में आशुतोष गोवारिकर और बमन ईरानी के साथ मराठी थिएटर और सिने जगत के कई दिग्गज कलाकार शामिल हैं। यह फिल्म पारिवारिक मूल्यों, रीति-रिवाजों, परंपराओं, भावनाओं और भारतीय संस्कारों के बारे में है।

डॉ. मधु चोपड़ा कहती हैं, 'मैं फिल्मफेयर की पूरी टीम की आभारी हुं कि उन्होंने लाखों लोगों के दिल को छूने वाली फिल्म को पुरस्कारों से नवाजा। दर्शकों ने भी इस फिल्म को सराहा। मैं उनका भी आभार व्यक्त करती हूं। यह फिल्म हमारे दिल के करीब है।'

प्रियंका चोपड़ा ने कहा, 'वेंटीलेटर को मिले 5 फिल्मफेयर पुरस्कारों से मैं काफी खुश हूं। हम पर्पल पेबल पिक्चर्स मे जो फिल्में करते हैं, वह लोगों को काफी पसंद आती है। मुझे मेरी पूरी टीम पर गर्व है।' यह फिल्म 4 नवंबर 2016 को रिलीज हुई थी।

ये भी पढ़ें: ढिंचैक पूजा-प्रियांक नहीं कर सके कमाल, शो की TRP से टेंशन में सलमान?